लोकोशेड में मजदूर की मौत, शहर में रह रही पत्नी को नहीं दी सूचना-शव लेकर गांव पहुंचा ठीकेदार
रविन्द्र अपनी पत्नी मिंटू के साथ किराए पर कमरा लेकर शहर में रहता था। घटना की जानकारी उसकी पत्नी को नहीं दी गई। ठीकेदार एम्बुलेंस से शव लेकर गांव पहुंच गया। पुलिस ने एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठीकेदार श्रीराम गुप्ता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर, जेएनएन। लोको शेड में काम करते समय ऊंचाई से गिरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्तपाल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पत्नी को सूचना दिए बिना ही ठीकेदार प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर मजदूर के गांव देवरिया के बनकटा पहुंच गया। घरवालों के हंगामा करने पर वह फरार हो गया। मजदूर के पिता ने कैंट थाने में ठीकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
गोरखपुर में रह रही पत्नी को भी नहीं बताया
देवरिया बनकटा के कोठा निवासी धर्मदेव ने कैंट थाने पहुंच तहरीर दी। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनका 28 वर्षीय बेटा रविन्द्र यादव लोको शेड में काम करता था। ठीकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरण दिए ऊंचाई पर चढ़ा दिया। जहां से वह नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। धर्मदेव ने बताया कि रविन्द्र अपनी पत्नी मिंटू के साथ किराए पर कमरा लेकर शहर में रहता था। घटना की जानकारी उसकी पत्नी को नहीं दी गई। ठीकेदार एम्बुलेंस से शव लेकर गांव पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर लोको शेड में काम करा रहे एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठीकेदार कुशीनगर के तुर्कपट्टी निवासी श्रीराम गुप्ता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
पुलिस पर फायङ्क्षरग करने वाला दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार
पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपित श्रीराम निवासी करजहा पासी टोला थाना खोराबार को चौरी चौरा थाने ने तरकुलहा देवी स्थान से गिरफ्तार किया है। उसके एक साथी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बीते 21 फरवरी की रात में बाइक सवार तीन बदमाश डुमरी खास से फुटहवाईनार पास घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दो श्रीराम सहित दो आरोपित पुलिस पर फायङ्क्षरग करते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने विवेक पासवान को दबोच लिया। उसके पास से एक असलहा, चोरी की बाइक व सवा किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार निषाद ने कहा कि तीसरे आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।