Move to Jagran APP

जानें, गोरखपुर एयरपोर्ट पर 20 मिनट तक आसमान में क्‍यों मंडराता रहा दिल्ली से आने वाला विमान

गोरखपुर एयरपोर्ट पर लगा कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गया जिसकी वजह से यात्रियों का चेक इन मैनुएल किया गया। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट 30 मिनट दिल्ली से आने वाली 1.30 घंटा देरी से आई।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 12:55 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 06:23 PM (IST)
जानें, गोरखपुर एयरपोर्ट पर 20 मिनट तक आसमान में क्‍यों मंडराता रहा दिल्ली से आने वाला विमान
गोरखपुर एयरपोर्ट के ऊपर बीस म‍िनट तक फ्लाइट हवा में चक्‍क्‍र काटती रही। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सिस्टम में खराबी की वजह से गोरखपुर पहुंचने वाली फ्लाइट 30 मिनट से सवा दो घंटे तक लेट रहीं। वीआइपी मूवमेंट की वजह से एयरपोर्ट गेट के सामने जाम लगने की वजह से यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

एयरपोर्ट के बाहर दिन भर जाम लगने से परेशान रहे यात्री

गोरखपुर एयरपोर्ट पर लगा कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गया जिसकी वजह से यात्रियों का चेक इन मैनुएल किया गया। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट 30 मिनट, दिल्ली से आने वाली 1.30 घंटा, प्रयागराज से आने वाली 1.07 घंटा, मुम्बई से आने वाली 1.35 घंटा और दिल्ली से आने वाली एक अन्य फ्लाइट 2.13 घंटे देर से गोरखपुर पहुंची। लेटलतीफी की वजह से वीआइपी मूवमेंट बताया जा रहा है। जिसकी वजह से कुछ विमानों को लैड‍िंग के लिए समय पर अनुमित नहीं मिली। लैंड होने के बाद भी यात्रियों को लाउंज में एक घंटे तक बाहर निकलने के लिए इंतजार करना पड़ा।

सूत्रों की माने तो एयरपोर्ट के बाहर सुबह से ही सड़क पर भारी भीड़ होने की वजह से कई यात्रियों की फ्लाइट भी छूट गई। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। एक यात्री के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 20 मिनट आसमान में उड़ती रही। पार्किंग खाली होने पर 3.25 बजे लैंड हुई। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया कि सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से फ्लाइटें लेट हुईं।

इंडिगो एयरलाइंस

बंगलुरू : अराइवल 9.35 बजे

: डिपार्चर 10.05 बजे

दिल्ली : अराइवल 12.15 बजे

: डिपार्चर 12.45 बजे

प्रयागराज : अराइवल 12.55 बजे

: डिपार्चर 13.15 बजे

हैदराबाद :अराइवल 14.00 बजे

: डिपार्चर 14.30 बजे

बाम्बे :अराइवल 14.45 बजे

: डिपार्चर 15.15 बजे

दिल्ली :अराइवल 15.30 बजे

: डिपार्चर 16.00 बजे

कोलकाता :अराइवल 16.30 बजे

: डिपार्चर 16.50 बजे

स्पाइस जेट एयरलाइंस

बाम्बे : अराइवल 10.25 बजे

: डिपार्चर 10.55 बजे

दिल्ली : अराइवल 11.15 बजे

: डिपार्चर 11.45 बजे

बाम्बे : अराइवल 13.05 बजे

: डिपार्चर 13.35 बजे

दिल्ली : अराइवल 13.50 बजे

: डिपार्चर 14.10 बजे

बाम्बे : अराइवल 17.05 बजे

: डिपार्चर 17.45 बजे

एयर एलायंस

दिल्ली : अराइवल 15.15 बजे

लखनऊ : डिपार्चर 15.40 बजे

लखनऊ : अराइवल 18.05 बजे

दिल्ली : डिपार्चर 18.30 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.