जानें, जेल में बंदी ने ऐसा क्या कि पूरी रात परेशान रहे अफसर Gorakhpur News
गोरखपुर जिला कारागार में गुरुवार देर शाम बंदी पेड़ पर चढ़ गया। जेल कर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी। जानिए उसके बाद क्या हुआ।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर जिला कारागार में गुरुवार देर शाम बंदी पेड़ पर चढ़ गया। जेल कर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी। भोजन के बाद गिनती होने पर जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। देर रात तक बंदी का पता चलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
चोरी के आरोप में जेल में है बंद
एक सप्ताह पहले चोरी के आरोप में जेल गए सोनू को 13 नंबर बैरक में रखा गया है। गुरुवार की शाम बंदियों के भोजन करने के बाद बंदी रक्षकों ने गिनती शुरू की तो एक बंदी कम मिला। जांच की गई तो पता चला कि सोनू गायब है। बंदी के लापता होने की खबर मिलते ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर और सभी डिप्टी जेलर पहुंच गए। सुरक्षा में लगी पीएसी को अंदर बुला लिया गया।
पेड़ पर छिपा था बंदी
जेल प्रशासन ने परिसर में जांच कराई, बैरकों की छत पर लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने एसएसपी को सूचना दी। रात 11:30 बजे पेड़ों पर टार्च की रोशनी से देखा गया तो वह मेस के पास स्थित पेड़ की डालियों के बीच छिपा था। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि बंदी जेल परिसर में पेड़ पर चढ़ गया था। पता चलने पर उसे नीचे उतारा गया।