Move to Jagran APP

Kapilvastu Mahotsav: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, पूरी दुनियां में भारत बन रहा मजबूत राष्ट्र

Kapilvastu Mahotsav लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 23 नवंबर को कपिलवस्तु महोत्सव के चौथे दिन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधानों और मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बिड़ला ने कहा कि यह गौतम बुद्ध की धरती रही है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 04:43 PM (IST)
Kapilvastu Mahotsav: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, पूरी दुनियां में भारत बन रहा मजबूत राष्ट्र
बीएसए मैदान में आयोजित कपिलवस्तु महोत्सव को संबोधित करते मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 23 नवंबर को कपिलवस्तु महोत्सव के चौथे दिन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधानों और मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बिड़ला ने कहा कि यह गौतम बुद्ध की धरती रही है। उन्होंने महत्वपूर्ण समय यहां गुजारे। इस धरती को मैं प्रणाम करता हूँ। आसपास जिले के लोग यहां आकर संस्कार और सद्भाव के स्वरूप अपनी सहभागिता दे रहे हैं। यहां भगवान राम और कृष्ण का जन्म हुआ है। पास में कबीर हैं। यह अध्यात्म की धरती है।

loksabha election banner

कई देशों से अधिक है उत्‍तर प्रदेश की आबादी

कई देशों की आबादी जितनी है, उतनी सिर्फ उत्तर प्रदेश की है। पाल ऐसे सांसद हैं,जितना भ्रमण कोई नहीं करता। देर रात यहां कंबल बांटते हैं और सुबह दिल्ली रहते हैं। लाखों लोगों को रिप्रजेंट करते हुए लोगों की बात सरकार तक पहुंचाते हैं। ग्राम प्रधान अधिक से अधिक गांव का विकास कर ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अपने गांव और पंचायत के अंदर सभी तरह के विकास की जिम्मदारी प्रधान की होती है। पंचायतों को इसीलिए अधिकार दिए गए हैं।

गांव के अंतिम व्‍यक्ति के विकास का संकल्‍प लें प्रधान

समाज और गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास का भी प्रधान संकल्प लें। आदर्श गांव के लिए लोगों की जिंदगी को बदलने की भी जिम्मेदारी है। अमृत महोत्सव का मूल लक्ष्य भी यही है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, सरकार इस दिशा में काम कर रही है। स्वच्छता मिशन को भी हमने अपनाया। लोगों को शौचालय मिला। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हुई। बीमारियों के कारण को भी संकल्प के साथ दूर करना है। आजादी की 75 वर्ष की यात्रा में सामाज के जीवन के बदलने का काम नीचे से ऊपर तक के लोग काम करने लगे तो यह यात्रा सफल हो जाएगी।

आर्थिक और तकनीकी रूप से बढता हुआ देश है भारत

भारत आर्थिक और तकनीकी रूप से बढ़ता हुआ देश है। पूरी दुनियां की निगाह हमपर है। आने वाले दिनों में हम सबसे बड़े मजबूत लोक तंत्र के रूप में अपनी पहचान कॉयम कर लेंगे। मेरा जिला-मेरा प्रोडक्ट अभियान भी शुरू हुआ है। यह जिला कालानमक चावल का सबसे बड़ा हब बनेगा। हमारी महिलाएं समूह में काम कर रही हैं। यह महोत्सव समाज के सभी क्षेत्रों का कल्याण करेगा। इससे समाज के अंदर व्यापक परिवर्तन लाएंगे। हम मेले लगाते हैं। इसलिए कि गांव को बाजार मिले। पहले लोग इंतजार करते थे। अब हम आगे बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत निर्यातक के रूप में सबसे बड़ा देश बने, इसपर हम आगे बढ़े हैं। सैन्य उपकरणों को भी हम बनाने जा रहे हैं। यह महोत्सव हमें प्रेरणा, ऊर्जा और संकल्प देता है। यह संकल्प और बदलाव का महोत्सव है।

प्रधानों के बीच लोकसभा अध्‍यक्ष का आना बडी बात

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज बिरला जी का जन्मदिन है और वह अपने परिवार के बीच जन्मदिन न मनाकर सिद्धार्थनगर के परिवार में प्रधानों के बीच मना रहे हैं। देश का यह पहला आकांक्षा जनपद है, जहां के प्रधानों को यह अवसर भी मिला है। देश की आजादी के बाद बिड़ला जी पहले ऐसे लोकसभा अध्यक्ष हैं, जिन्होंने सभी सांसदों की बातें सुनी हैं और क्षेत्र की समस्याओं का हल भी निकालने का काम किया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में चुने जनप्रतिनिधियों

लोकसभा अध्‍यक्ष को दिया गया गार्ड आफ आनर

इसके पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी, सांसद जगदम्बिका पाल व सदर विधायक ने स्वागत किया। कार्यक्रम शुभारंभ करने के बाद वह दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यक्रम बच्चों की प्रस्तुति देखे। बालिकाओं ने भगवान गौतम बुद्ध पर गीत प्रस्तुत कियाहल। कपिलवस्तु पर लघु फिल्म देखी। जिसमें भगवान गौतम बुद्ध स्तूप, पल्टा देवी, विभिन्न सागरों यानी तालाबों में प्रवासी पक्षियों को देखा। महोत्सव के बारे में जिलाधिकारी ने उन्हें जानकारी दी। जिलाधिकारी ने स्वागत करते हुए कहा कि 1992 से महोत्सव आयोजित हो रहा है। जिसमें स्थानीय बच्चों की सहभागिता रहती है। सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी लोगों को दी जा रही है। पूर्वांचल में बड़े महोत्सव के रूप में इसे मनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह प्रदेश का प्रमुख महोत्सव हो, इस दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.