विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gorakhpur News: कार की चपेट में आकर कांवड़िया घायल, चालक ने लहराया तमंचा; आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की तोड़फोड़

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sun, 23 Jul 2023 08:00 AM (IST)

घटना गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर सेवई बाजार में हुई। एक कांवड़िया कार की चपेट में आने से घायल हो गया। इससे ...और पढ़ें

कार की चपेट में आकर कांवड़िया के घायल होने पर तोड़फोड़ के बाद हंगामा। -जागरण
कार की चपेट में आकर कांवड़िया के घायल होने पर तोड़फोड़ के बाद हंगामा। -जागरण

बेलीपार (गोरखपुर), जागरण संवाददाता। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर सेवई बाजार के पास कार की चपेट में आकर एक कांवड़िया घायल हो गया। इसके बाद उसके साथियों ने कार को घेर ली। आरोप है कि इसके बाद कार में बैठा एक युवक तमंचा निकालकर लहराने लगा। इससे कांवड़ियों का जत्था उग्र हो गया और कार में तोड़फोड़ करने लगा। पुलिस ने उन्हें शांत कराते हुए कार सवार पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। घायल कांवड़िया का उपचार कराकर जत्थे को आगे रवाना किया। गाड़ी पर लिखे नंबर के अनुसार वह उत्तराखंड की बताई जा रही है।

यह है मामला

बड़हलगंज से सरयू का पानी लेकर काविड़ियों का जत्था पिपराइच स्थित शिव मंदिर जल चढ़ाने के लिए जा रहा था। शाम सात बजे वह बेलीपार के सेवई बाजार पहुंचे थे कि काले रंग की महिंद्रा एसयूवी की चपेट में आकर एक कांवड़िया घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित होकर उसके साथियों ने कार को घेर लिया और उसका शीशा तोड़ दिया।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस के अनुसार गाड़ी अयोध्या का रहने वाला युवक चला रहा था। उसके साथ चार और युवक बैठे थे, जो उसके दोस्त हैं। यह सभी अयोध्या से कावड़ यात्रा देखते हुए यहां तक पहुंचे थे। थाना प्रभारी बेलीपार राशिद खान ने बताया कि कार सवार युवक डीजे संचालक हैं। कांवड़ियों के साथ चल रहे स्थानीय डीजे संचालक के कम पैसे में बुकिंग किए जाने की जानकारी लेने आए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कांवड़ियों के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। कार सवार एक युवक के पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है।