Move to Jagran APP

LockDown 4 News: जापान की कंपनी जरूरतमंदों का भर रही पेट Gorakhpur News

खाद कारखाना प्रबंधन ने टोयो कंपनी के रेजीडेंट कंस्ट्रक्शन मैनेजर (आरसीएम) एस चंद्रा से बात की। एस चंद्रा ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की स्वीकृति दे दी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 11:00 PM (IST)
LockDown 4 News: जापान की कंपनी जरूरतमंदों का भर रही पेट Gorakhpur News
LockDown 4 News: जापान की कंपनी जरूरतमंदों का भर रही पेट Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। हिंदुस्‍तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का निर्माण कर रही जापान की कंपनी टोयो लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक भोजन भी पहुंचा रही है। कंपनी जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही चिलुआताल थाना और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों का पेट भर रही है। रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों तक कंपनी के भोजन के पैकेट पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

खाद कारखाना परिसर में तैयार होता है भोजन

लॉकडाउन में जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए जिला प्रशासन ने खाद कारखाना प्रबंधन से बात की थी। खाद कारखाना प्रबंधन ने टोयो कंपनी के रेजीडेंट कंस्ट्रक्शन मैनेजर (आरसीएम) एस चंद्रा से बात की। एस चंद्रा ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की स्वीकृति दे दी। इसके बाद कंपनी ने खाद कारखाना परिसर में भोजन बनाने और पैक कराने के इंतजाम किए।

कर्मचारियों ने दिया एक दिन का भोजन

एचयूआरएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध दीक्षित ने कहा कि वाइस प्रेसीडेंट वीके दीक्षित, टोयो के कर्नल केपी सिंह, रविंदर सिंह के सहयोग से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि एचयूआरएल के कर्मचारियों ने कोरोना संकट के मद्देनजर अपने एक दिन का वेतन (4.17 लाख रुपये) मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा भी किया है।

महापौर से बोले प्रवासी, यहां के इंतजाम काफी अच्छे

बाहर के प्रदेशों से पहुंच रहे प्रवासियों से मिलने रविवार दोपहर महापौर सीताराम जायसवाल गीडा पहुंचे। उन्होंने प्रवासियों से बात की और उनके भोजन का इंतजाम कराया। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि कोई भी प्रवासी पैदल चलकर गंतव्य को न जाए और न ही ट्रकों पर सवार होकर आए। प्रशासन प्रवासियों की सुविधा के लिए बसों का इंतजाम कर रहा है। बाहर से आ रहे प्रवासियों के लिए प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है। सभी को भोजन कराने के बाद बसों और अन्य साधनों से रवाना किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि प्रवासियों ने रास्ते में हुई दिक्कतों के बारे में बताया। साथ ही जोड़ा कि गोरखपुर की सीमा में आने के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से किए जा रहे इंतजाम से वह संतुष्ट हैं। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। इस दौरान नगर निगम के उपसभापति अजय राय, पार्षद मनोज ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.