विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने जाते हैं ताे हो जाएं सावधान, खुफ‍िया जानकारी जुटा रही सरकार Gorakhpur News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 04:28 PM (IST)

नेपाल सरकार ने कैसिनों के लिए ने नए नियम जारी किए हैं। जिसके तहत कैसिनों कर्मचारियों के अलावा उसमें आने ...और पढ़ें

नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने जाते हैं ताे हो जाएं सावधान, खुफ‍िया जानकारी जुटा रही सरकार Gorakhpur News
नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने जाते हैं ताे हो जाएं सावधान, खुफ‍िया जानकारी जुटा रही सरकार Gorakhpur News

गोरखपुर/महराजगंज अरविंद त्रिपाठी। नेपाल सरकार ने कैसिनो पर निगरानी बढ़ा दी है। हाल ही में कैसिनोंयुक्त होटलों के लिए सरकार ने नए नियम-कानून जारी किए हैं। जिसके तहत कैसिनों कर्मचारियों के अलावा उसमें आने वाले सभी भारतीय लोगों की पहचान, पेशा, जमा की गई आइडी की कॉपी, कोई हर माह कितनी बार कैसिनो आता है और यह भी कि कौन कितनी रकम हारा या जीता। सभी ब्योरा सरकार के पास होगा। हालांकि सरकार की दलील है कि सभी जानकारियां गुप्त रखी जाएंगी।

यह कदम आम लोगों की सुरक्षा व जुआघर में आने वाले हवाला तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पकडऩे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। नेपाल सरकार ने कैसिनो में 10 लाख रुपये से अधिक हारने या जीतने वाले ग्राहक की पूरी जानकारी तत्काल नेपाल राष्ट्र बैंक को भी देना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा हर कैसिनो संचालन को ग्राहकों को ब्यौरा प्रति सप्ताह सरकार को देना है।

सही जानकारी न देने वाले संचालकों पर लगेगा जुर्माना

जुआघरों पर जारी नए नियम-कानून का उल्लंघन करने पर नेपाल सरकार ने सख्त जुर्माने का प्राविधान किया है। सही जानकारी न देने पर कैसिनो संचालकों को 10 लाख रुपये से लगाए पांच करोड़ रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

नए नियम-कानून से कैसिनो संचालक असंतुष्ट

काठमांडू व रुपंदेही जिले के कैसिनो संचालकों में नए नियम कानून से नाराजगी है। उनका कहना है कि ग्राहकों की निजता को सरकार अपने पाले में ले रही है। जिसके लीक होने से ग्राहक ब्लैकमेल या परेशान हो सकते हैं।