Move to Jagran APP

अब सिर पर नहीं मंडराएगी मौत, हटेंगे घरों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार Gorakhpur News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोरखपुर के छह वार्डों के लिए 14.57 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। 35 नए पोल लगाकर हाइटेंशन और घरेलू लाइनों को छत के ऊपर से हटाकर किनारे किया जाएगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 08:30 AM (IST)
अब सिर पर नहीं मंडराएगी मौत, हटेंगे घरों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार Gorakhpur News
गोरखपुर में हटेंगे घरों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार- फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। सिर पर मौत बनकर मंडरा रहे बिजली के तारों को अब हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद शहर के छह वार्डों के लिए 14.57 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। 35 नए पोल लगाकर हाइटेंशन और घरेलू लाइनों को छत के ऊपर से हटाकर किनारे किया जाएगा।

loksabha election banner

शहर का विस्तार हुआ तो कई लोगों ने ऐसे जगह मकान बना लिए जहां से हाइटेंशन लाइनें गुजरी थीं। कम खर्च में जमीन मिलने के बाद मकान तो बन गया लेकिन ऊपर से गुजर रही लाइनों को नहीं हटाया गया। नागरिक बिजली निगम के अफसरों से लगातार गुहार लगाते पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

कई हादसे हुए

छतों से गुजरी हाइटेंशन लाइनों के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। हाल ही में बरगदवा इलाके में छत पर कपड़ा डालने गई महिला की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे पहले भी कई लोग छतों से गुजर रही लाइनों की चपेट में आ चुके हैं।

घरों में आ गए हैं पोल

शाहपुर के सरस्वतीपुर इलाके में कई लोगों के मकान के अंदर 11 हजार की लाइन के पोल आ गए हैं। बारिश के दिनों में इन घरों में करंट के झटके भी लगते हैं। सरस्वतीपुरम इलाके में दो साल पहले तार टूटकर गिरने से कई घरों के नागरिकों को पूरी रात रिश्तेदारों के घरों में रहना पड़ा था।

वार्ड  फीडर                   उपकेंद्र         पोल  तार    रुपये

28    लक्ष्मीपुर, सरस्वतीपुरम  पादरी बाजार    19   1599  6.67

       वैष्णव विहार

21     बेतियाहाता              रानीबाग        3      80    1.42

51     जगरनाथपुर              नार्मल         4      120    1.62

55     जगरनाथपुर              नार्मल         3       80     1.42

60     आजादनगर, शक्तिनगर  रुस्तमपुर      3       115   1.72

65     राजीवनगर               3              3      115    1.52

नोट- तार मीटर में और रुपये लाख में हैं

गोरखपुर शहर में घरों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन व घरेलू लाइनों को हटाया जाएगा। इसके लिए बजट जारी हो गया है। - देवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.