Move to Jagran APP

गोरखपुर में चुनावी रंजिश में मनबढ़ों ने दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत Gorakhpur News

गोरखपुर में कुछ मनबढ़ों ने घर से बुलाकर दो भाइयों को गोली मार दी। दोनों की स्थिति गंभीर है। उन्‍हें इलाज के लिए जिला अस्‍पताल ले जाया गया है। पुलिस घटना को लेकर अभी कुछ भी स्‍पष्‍ट रूप से नहीं बता पा रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 08:30 AM (IST)
गोरखपुर में चुनावी रंजिश में मनबढ़ों ने दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत Gorakhpur News
गोरखपुर में चुनावी रंजिश में बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जेएनएन। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेलघाट निवासी संजय बेलदार व उनके छोटे भाई रंजय बेलदार को कुछ मनबढ़ों ने घर से बुलाकर गोली मार दी। दोनों भाइयों की स्थिति गंभीर है। उन्‍हें इलाज के लिए जिला अस्‍पताल ले जाया गया है। पुलिस घटना को लेकर अभी कुछ भी स्‍पष्‍ट रूप से नहीं बता पा रही है। पुलिस कह रही है कि अभी दोनों भाइयों की स्थिति ठीक नहीं है। उनसे बात करके ही कुछ बताया जा सकता है। संजय की उम्र 22 साल है और रंजय की उम्र 17 साल है। संजय की पत्नी गर्भ से है। उसका एक दो वर्ष का बच्‍चा है। पति को गोली लगने से पत्‍नी बेहोश हो गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान संजय की देर रात मौत हो गई।

loksabha election banner

यह है घटनाक्रम

बेलघाट कस्बे के बेलदारी टोला निवासी संजय रात में अपने घर पर सोया हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे कस्‍बे के ही एक व्‍यक्ति ने उसे फोन करके चौराहे पर बुलाया। चौराहे पर उसकी दवा की दुकान है। स्‍वजन के मुताबिक संजय जब चौराहे के लिए निकले तो उनके पीछे रंजय भी हो लिये। चौराहे पर पहुंचते ही कुछ व्‍यक्ति संजय को टांग कर ले जाने लगे।

विवाद के दौरान उन्‍होंने संजय को गोली मार दी। रंजय ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो उन्‍होंने उसे भी गोली मार दी। संजय को सीने में गोली लगी है, जबकि रंजय को कंधे से नीचे। गोली मारते ही हमलावर वहां से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल भेज दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर एसपी साउथ एके सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के पीछे चुनावी रंजिश

घटना के पीछे कई तरह की बातें आ रही हैं। शाम को भी संजय और चौराहे के एक युवक से कहा सुनी हुई थी। दोनों के बीच विवाद चुनाव को लेकर था। संजय व दूसरा युवक गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्‍य का चुना लड़े थे। दूसरा युवक संजय को मना कर रहा था, लेकिन संजय इसके लिए तैयार नहीं हुए। दोनों ने एक ही वार्ड से परचा भरा था। युवक ने अंतिम दिन अपना परचा वापस ले लिया था।

गोली सिर्फ संजय को लगी है। रंजय पर किसी ने चाकू से हमला किया है। उन्‍हें किसने गोली मारी, अभी यह पता नहीं चल पा रहा है। चुनाव को लेकर गांव के एक व्‍यक्ति से विवाद था। इस एंगल पर भी काम किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। - श्‍याम मोहन सिंह, थानाध्‍यक्ष बेलघाट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.