सीएम सिटी में चल रहे अवैध बूचड़खाने, मुख्यमंत्री योगी का फरमान बेअसर Gorakhpur News
शासन का फरमान अवैध बूचडखानों को नहीं चलने देने का है लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।
By Edited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 09:30 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार भले ही अवैध बूचड़खानों को रोकने के लिए सख्ती कर रही है, लेकिन अफसरों की कारगुजारियों के चलते नगर पालिका क्षेत्र के अंदर बिना लाइसेंस के बूचड़खाने धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे शहर में संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल संभावना है। यही नहीं मांस के अपशिष्ट खाकर घुमंतू कुत्ते बौरा रहे हैं। जिसके शिकार आम नागरिक हो रहे हैं। इसके बावजूद अफसर बेफिक्र हैं।
नगर पालिका देवरिया के अफसरों की कारगुजारी का एक नमूना यह है कि कचहरी चौराहा के निकट शिव मंदिर से महज सौ मीटर की दूसरी पर पोस्टमार्टम रोड पर कलेक्ट्रेट के आवासीय कालोनी की जमीन पर सड़क के किनारे अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा है। इस जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर लोकनिर्माण विभाग व निर्माण खंड के अफसरों की सुस्ती के चलते कब्जा कर अस्थायी निर्माण कर मांस बेच रहे हैं। इस मामले में नगर विकास विभाग को भाजपा नेता नित्यानंद पांडेय ने चिट्ठी भेजी, लेकिन अफसरों ने गुमराह कर किसी भी तरह के अवैध निर्माण अथवा बूचड़खाना चलने से इंकार कर दिया और शासन को भ्रमित कर दिया। उधर शासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
शासन से पत्र मिला है, इसको गंभीरता से लिया गया है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर हो या नगरीय क्षेत्र कही भी अवैध बूचड़खाने को चलने नहीं दिया जाएगा। शासन के निर्देश का हरहाल में पालन कराया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें