वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नही है तो यह रसीद दिखाएं, पुलिस नहीं करेगी परेशान
एक दिसंबर से वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन किया है लेकिन अब तक उन्हें नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इसको देाते हुए अधिकारियों ने फैसले में बदलाव किया है।
गोरखपुर, जेएनएन। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के न होने पर संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन से संबंधित कोई काम नहीं रुकेगा। इसके लिए वाहन स्वामी को सिर्फ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी रसीद दिखाकर वह अपना वाहन चला सकते हैं।
आवेदन करने वालों को नंबर प्लेट न मिल पाने पर लिया गया फैसला
एक दिसंबर से वाहन से संबंधित किसी भी कार्य के लिए वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन किया है लेकिन अब तक उन्हें नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इसको देाते हुए अधिकारियों ने फैसले में बदलाव किया है।
ऐसे मिलेगी रसीद
वाहन स्वामी को वाहन से संबंधित कार्य के समय हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के आवेदन की रसीद आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा जिसके बाद अस्थाई अधिकार पत्र या अस्थाई प्रमाण पत्र मिल जाएगा। जब वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग जाएंगे तो वाहन स्वामी को पुनः वाहन के साथ संभागीय परिवहन कार्यालय आना होगा। जहां नंबर प्लेट देखने के बाद विभाग से वाहन के कार्य से संबंधित स्थाई अधिकार पत्र या प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
आवेदन करने के बाद भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलने की बात सामने आने पर वाहन स्वामी को राहत दी गई है। किसी को परेशानी न हो इसलिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की रसीद दिखाने पर भी वाहन संबंधित कार्य कर दिया जाएगा। नंबर प्लेट लगने पर स्थाई प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। - श्यामलाल, एआरटीओ प्रशासन
जीआरपी के थानों में खुलेगा आधुनिक महिला हेल्प डेस्क
गोरखपुर जीआरपी अनुभाग के 11 थानों में महिला हेल्प डेस्क खुलेगा। डीआइजी रेलवे के निर्देश पर थानेदारों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हेल्प डेस्क से महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की दिशा में जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सरकारी स्तर से वूमेन पावर लाइन समेत कई हेल्पलाइन नंबर है, जिन पर फोन कर सहायता ली जा सकती है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना कार्यालय के बाहर महिला हेल्प डेस्क का निर्माण कराने की तैयारी चल रही है। केबिन का निर्माण कराने के लिए जगह की तलाश चल रही है। डीआइजी रेलवे ने लखनऊ व वाराणसी के डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) को पत्र लिखकर केबिन बनवाने के लिए थाने के पास जगह मांगा है। डीआइजी रेलवे लखनऊ पुष्पांजलि देवी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क बन जाने से महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी आसानी से मिल सकेगी। अस्थायी रूप से हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस कर्मियों को एक अलग केबिन मिल जाएगा।