Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं बढ़ी गलन, ठंड से कांपा तराई

जाते-जाते ठंड इस वर्ष के रिकार्ड को तोड़ने में जुट गई है। बर्फीली हवाओं के बीच गलन से तराई क्षेत्र एक बार फिर कांप उठा है। रात व सुबह कोहरे की चादर भी अपना प्रभाव दिखा रही है। तीन से चार दिनों के बीच न्यूनतम पारा करीब छह डिग्री नीचे लुढ़क गया है। कल इसमें और गिरावट आने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 05:09 PM (IST)
बर्फीली हवाओं बढ़ी गलन, ठंड से कांपा तराई
बर्फीली हवाओं बढ़ी गलन, ठंड से कांपा तराई

सिद्धार्थनगर : जाते-जाते ठंड इस वर्ष के रिकार्ड को तोड़ने में जुट गई है। बर्फीली हवाओं के बीच गलन से तराई क्षेत्र एक बार फिर कांप उठा है। रात व सुबह कोहरे की चादर भी अपना प्रभाव दिखा रही है। तीन से चार दिनों के बीच न्यूनतम पारा करीब छह डिग्री नीचे लुढ़क गया है। कल इसमें और गिरावट आने की संभावना है।

loksabha election banner

गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते ही तेजी ठंड हवाएं चलने लगी। आम लोग समय से पहले ही घरों में दुबक गए। हाड़ कंपाने वाले ठंड ऐसी कि गर्म कपड़े के बाद भी आमजन ठिठुरता दिखाई दिया। रात से ही कोहरा गिरना प्रारंभ हो गया। सुबह में भी इसकी धुंध से ऐसा अंधेरा छाया रहा। सड़क पर लोग लाइट जलाकर चलने को विवश हुए। गलन में भी वृद्धि रही। चार दिन पहले न्यूनतम तापमान जहां 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तो इसके बाद फिर से पारा लुढ़कने लगा। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हल्की से मध्यम बारिश के बीच न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई थी। अब तीन दिनों से इसमें फिर गिरावट आने लगी है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान पांच से छह डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, फिलहाल कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

..

नीचे लुढ़का गया पारा

दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम

10 जनवरी- 23- 12

11 जनवरी- 22- 9

12 जनवरी- 21- 8

13 जनवरी- 22- 8

14 जनवरी- 21- 8

15 जनवरी- 21- 8

16 जनवरी- 21- 9

17 जनवरी- 22- 8

18 जनवरी- 18- 7

19 जनवरी- 19- 7

20 जनवरी- 15.4- 5.4

21 जनवरी- 19.1- 7.4

22 जनवरी- 14.5- 7.7

23 जनवरी- 17- 9

24 जनवरी- 18.2- 14

25 जनवरी- 19- 9

27 जनवरी- 19- 6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.