मौसम का यू टर्न : बर्फीली पछुआ हवाओं ने तेजी से गिराया पारा Gorakhpur news
पश्चिमोत्तर के पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने गोरखपुर और आसपास के इलाके का पारा मंगलवार को अचानक काफी नीचे गिरा दिया।
गोरखपुर, जेएनएन। पश्चिमोत्तर के पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने गोरखपुर और आसपास के इलाके का पारा मंगलवार को अचानक काफी नीचे गिरा दिया। सोमवार को जो न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस था वह मंगलवार को छह डिग्री गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक यह तापमान औसत से 3.5 डिग्री कम है।
अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 20.5 से गिरकर 16.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंगलवार का न्यूनतम तापमान इस बार के ठंड के मौसम का न्यूनतम है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाडेय ने बताया कि इस समय मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है, इसकी वजह से पश्मिोत्तर के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा असम के ऊपर 5000 फीट की ऊंचाई पर एक चक्त्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में पश्चिमोत्तर की ठंड को पछुआ हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा रही हैं और यहा के तापमान को निरंतर गिरा रही हैं।
यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। तापमान और गिरने की उम्मीद अगले सप्ताह तक न्यूनतम से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह कुछ देर तक पुरवा हवाओं के बहने से दोपहर तक कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।
चढ़कर ऐसे गिरा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम 24 दिसं. 16.5 06.9 23 दिसं. 20.5 12.9 22 दिसं. 15.0 10.9 21 दिसं. 19.4 08.4 20 दिसं. 18.4 09.1 19 दिसं. 16.1 09.2 18 दिसं. 14.0 11.8