Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, दिया कार्रवाई का आश्वासन

गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 01:13 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, दिया कार्रवाई का आश्वासन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, दिया कार्रवाई का आश्वासन

गोरखपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में प्रवास के दूसरे दिन सुबह की दिनचर्या के बाद जनता दरबार में लोगों से भेंट की। उनके मिलने के लिए गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में भारी भीड़ उमड़ी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखपुर में जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। दो दिनी गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया। इन सभी की फरियाद सुनने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ इन सभी की समस्या निस्तारण में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। अधिकारियों ने करीब 350 लोगों का फरियादी पत्र लिया।

मुख्यमंत्री का जनता दरबार 10 बजे लगा जबकि फरियादी अपने शिकायती पत्र के साथ सोमवार को तड़के ही पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय तक करीब पांच सौ फरियादी हिंदू सेवाश्रम में पहुंच गए थे। भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाडियन और एसएसपी शलभ माथुर ने मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही करीब 350 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का प्रयास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.