Move to Jagran APP

सुरक्षा बल रख रहे थे नजर फिर भी लापता हो गए 37 हिस्ट्रीशीटर Gorakhpur News

जिन हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने की बात कही जा रही थी उसमें से तीन दर्जन का पता ही नहीं चला। वहीं 23 हिस्ट्रीशीटर जेल में बताए गए और 11 के बारे में मौत होने की जानकारी मिली।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 08:23 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 01:21 PM (IST)
सुरक्षा बल रख रहे थे नजर फिर भी लापता हो गए 37 हिस्ट्रीशीटर Gorakhpur News
सुरक्षा बल रख रहे थे नजर फिर भी लापता हो गए 37 हिस्ट्रीशीटर Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) निगरानी का दावा करती रह गई और 37 हिस्ट्रीशीटर लापता हो गए। 60 के बारे में पता चला कि वह रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्य या शहरों में रह रहे हैं।

loksabha election banner

नए सिरे से पड़ताल शुरू

हालांकि यह हिस्ट्रीशीटर वहां क्या कर रहे हैं, इसकी तस्दीक नहीं हो सकी। भौतिक सत्यापन में इसका पर्दाफाश होने के बाद एसपी रेलवे ने नए सिरे से इन बदमाशों की पड़ताल शुरू करा दी है।

237 हिस्ट्रीशीटर सूचीबद्ध

गोरखपुर अनुभाग के 11 थानों में 237 हिस्ट्रीशीटर सूचीबद्ध हैं। हर थाने की पुलिस इनके नियमित निगरानी की रिपोर्ट भेजती है। एसपी रेलवे के निर्देश पर पिछले दिनों इन बदमाशों के घर जाकर भौतिक सत्यापन का अभियान चलाया गया। सभी थानों से आई समग्र रिपोर्ट ने थानों की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया। जिन हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने की बात कही जा रही थी, उसमें से तीन दर्जन का पता ही नहीं चला। 23 हिस्ट्रीशीटर जेल में बताए गए तो 11 के बारे में मौत होने की जानकारी मिली।

इस थाने में हैं इतने हिस्ट्रीशीटर

थाना     जेल में  परदेस   मृत्यु   मौजूद  लापता  कुल संख्या

आजमगढ़   00      00      01     01    02      04

आनन्दनगर  00      03      01     03    02      09

गाजीपुर      01      00      01     03    00      05

गोंडा         05      10      02     24    06      47

गोरखपुर     04      16      01      26    11      58

देवरिया      01      06      00      05    03      15

बलिया      03       00      01      13    05      22

बस्ती        02       02     00      10    03      17

बहराइच     03       06     03      09    00      21

भटनी        03       07     01      06    05      22

मऊ          01      10     00       06    00     17

हिस्‍ट्रीशीटरों की गतिविधि के बारे में पता करने के निर्देश

इस संबंध में एसपी रेलवे पुष्‍पांजलि देवी का कहना है कि जिस थाने के हिस्ट्रीशीटर लापता हैं, वहां की पुलिस को उनका पता लगाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। परदेस जा चुके हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों के बारे भी पता लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.