Move to Jagran APP

गोरखपुर में जमकर बहा खून, महिलाओं पर भारी पड़े बीते 45 दिन Gorakhpur News

गोरखपुर में बीते 45 महिलाओं पर भारी पड़े हैं। इस दौरान चार महिलाओं की हत्‍या हुई। छेड़खानी के करीब दर्जन भर मामले हैं। दुष्‍कर्म की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हैं। बावजूद इसके पुलिस सब कुछ सामान्‍य बता रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:05 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:27 PM (IST)
गोरखपुर में जमकर बहा खून, महिलाओं पर भारी पड़े बीते 45 दिन Gorakhpur News
गोरखपुर में बीते दिनों में महिला अपराध में काफी बढ़ोत्‍तरी हुई है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। महिला की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा चाहे जो दावे करे, लेकिन बीते 45 उन पर बेहद भारी पड़े हैं। इसमें चार महिलाओं की हत्‍या हुई है। छेड़खानी के करीब दर्जन भर मामले हैं। दुष्‍कर्म की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हैं। बावजूद इसके पुलिस सब कुछ सामान्‍य बता रही है।

loksabha election banner

20 सितंबर- शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकीनगर मुहल्‍ले में प्रधानाध्‍यापिका निवेदिता मेजर व उनकी पुत्री डेल्सिया मेजर पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। इससे निवेदिता की मौत हो गई। डेल्सिया के उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

1 अक्‍टूबर - शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर मुहल्‍ले में विनय वर्मा ने गला दबाकर पत्‍नी रागिनी का कत्‍ल किया और उसके बाद शव को पीपीगंज थाना क्षेत्र गायघाट गांव के पास शव को झाडि़यों में फेंककर फरार हो गया।

15 अक्‍टूबर - शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकीनगर मुहल्‍ले में विशाल सिंह ने चाकू से गोंदकर अपनी मां चंदा सिंह की हत्‍या कर दी।

18 सितंबर - हरपुर बुदहट निवासिनी पुष्पा देवी की उनके पति ने सिर पर पत्नी संजय उर्फ मोनू शुक्ला ने दहेज़ के लिए सिर पर प्रहार कर हत्या कर दिया था । युवती के पिता टेकवार निवासी शिव सागर की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है ।

छेड़खानी के विरोध पर की पिटाई

28 सितंबर - हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने युवती के कपड़े फाड़ डाले। उसे मारा पीटा।

1 अक्‍टूबर - हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में पिता के साथ जा रही युवती से मनचलों ने छेड़खानी किया। विरोध करने पर युवती व उसके पिता को पीटा।

16 अक्‍टूबर - चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ससुर को खाना देकर लौट रही महिला से गांव के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला व उसके जेठ को पीटा।

आठ माह बनाम 45 दिन

महिला हत्‍या

जनवरी से अगस्‍त तक एक सितंबर से 15 अक्‍टूबर

11                         4

छेड़खानी

5                         11


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.