रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गए गोरखपुर के युवक की हुई मौत, परिवार वालों ने शव लाने की लगाई गुहर
गोरखपुर के पीपीगंज निवासी धर्मेंद्र शर्मा की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिवार में मातम छा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पीपीगंज निवासी धर्मेंद्र शर्मा की दुबई में हुई मौत।
हार्ट अटैक से हुई 35 वर्षीय युवक की दुखद मृत्यु।
परिवार ने शव वापस लाने के लिए लगाई गुहार।
संवाद सूत्र, पीपीगंज। एक वर्ष पूर्व दुबई गए नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार तिघरा निवासी धर्मेंद्र शर्मा 35 की मौत हो गई। सोमवार की देर शाम खबर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया है। अब शव मंगाने की बात चल रही है। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार तिघरा गांव के धर्मेंद्र शर्मा कारपेंटर थे।
उनके घर की माली हालत खराब थी। एक वर्ष पूर्व वह दुबई गए। वहां वह काम कर रहे थे। सोमवार की देर शाम दुबई से ह्वाट्सएप काल से फोन आया कि धर्मेंद्र शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।
मृतक के पिता छेदी लाल शर्मा बदहवाश हो गए। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है। परिवार व गांव के लोग शव मंगाने की कोशिश में जुट गए हैं। कैंपियरगंज विधायक व सदर सांसद से शव को मंगवाने की मांग किए हैं।
