विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती बरामद, साथ रहने की जताई इच्छा

Published: Wed, 22 Jul 2026 11:26 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर में एक युवती ने परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसे पुलिस ने बरामद ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. युवती ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग भागी।

  2. पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया।

  3. युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

संवाद सूत्र, सरहरी, (गोरखपुर)। एक गांव की युवती रविवार रात घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने मंगलवार को युवती और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान युवती प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताती रही। यह घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था। करीब दो माह पहले भी वह युवक के साथ चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद युवती के पिता चेन्नई चले गए थे।

घर पर युवती अपनी मां, भाई और बड़ी बहन के साथ रह रही थी। रविवार रात युवती ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के सदस्यों को खिला दिया और प्रेमी के साथ चली गई। सोमवार सुबह काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। इस पर युवती का भाई किसी तरह बाहर आया और घर के अंदर सभी को बेहोशी की हालत में देखा। उसने डायल 112 पर सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती की मां, भाई और बहन को बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें- अनोखी लव स्टोरी! मैं तो किशोर प्रेमी संग ही रहूंगी... पत्नी के लव ड्रामा से तंग आकर पति खुद लेकर पहुंचा बिंदकी कोतवाली

प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि युवती और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया गया है। परिजनों को सूचना देते हुए दोनों से पूछताछ की गई तो युवती प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताती रही। नियमानुसा इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।