Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Updates: चार-पांच दिन में हो सकती है मानसून की विदाई

Gorakhpur Weather Updates 30 September 2020 आने वाले चार-पांच दिन में मानसून गोरखपुर क्षेत्र से विदा हो सकता है। अभी भी एक चक्रवाती हवा क्षेत्र पूर्वी बिहार और इससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर हवा में 10 हजार फिट तक बना हुआ है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 07:02 PM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: चार-पांच दिन में हो सकती है मानसून की विदाई
बारिश थमने के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। आने वाले चार-पांच दिन में मानसून गोरखपुर क्षेत्र से विदा हो सकता है। हालांकि अभी भी एक चक्रवाती हवा क्षेत्र पूर्वी बिहार और इससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर हवा में 10 हजार फिट तक बना हुआ है। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि गर्मी बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्यियस से नीचे रह सकता है। इसके चलते लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। हवाएं 05 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चलेंगी। हालांकि आसमान के कुछ हिस्से में बादल छाए रहेंगे। 

मौसम विशेषज्ञ ने कैलाश पाण्डेय ने कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर मानसून राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो सकती है।  

चटख धूप के चलते सुबह से परेशान रहे लोग

सुबह से चटख धूप के साथ गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते लोग बेहाल दिख रहे हैं। 

पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

बुधवार              28.5

गुरुवार              25.6       

शुक्रवार             29.8

शनिवार             32

रविवार             32.7

सोमवार             33.0

मंगलवार            33.9

मंगलवार का मौसम

मंगलवार को भी लोग गर्मी के चलते परेशान दिखे। दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्यियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.