Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Forecast: पांच डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा छाया है। लोगों को हल्‍की ठंड का आभास होगा। सुबह 10 बजे के बाद से पछुआ बहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 09:34 AM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast:  पांच डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम
गोरखपुर में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा छाया है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। सप्‍ताह भीतर न्‍यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। इससे रात सर्द हुई है। इतना ही नहीं, सुबह पर भी ठंड व कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है। बुधवार का न्‍यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्यिस रहा। आर्द्रता अधिकतम 76 फीसद व न्‍यूनतम 59 फीसद रही।

loksabha election banner

31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है दिन का अधिकतम तापमान

मौसम विेशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने कहा कि गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। लोगों को हल्‍की ठंड का आभास होगा। सुबह 10 बजे के बाद से पछुआ बहेगी। हवा की गति 5 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

गुरुवार 22.1

शुक्रवार 22.9

शनिवार 22.0

रविवार 16.8

सोमवार 17

मंगलवार 16.8

बुधवार 17.2

बढ़ते प्रदूषण के चलते दिख रहा वायुमंडलीय परिवर्तिन

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। बुधवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 143 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.