Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: पूर्वांचल के 42 जिलों में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर में, चौबीस घंटे में 39.9 मिमी हुई बारिश

Gorakhpur weather update 19 September 2020 गोरखपुर में शुक्रवार को 39.9 मिमी वर्षा हुई। शनिवार को भी हल्‍की वर्षा का अनुमान है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 04:23 PM (IST)
Gorakhpur Weather: पूर्वांचल के 42 जिलों में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर में, चौबीस घंटे में 39.9 मिमी हुई बारिश
Gorakhpur Weather: पूर्वांचल के 42 जिलों में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर में, चौबीस घंटे में 39.9 मिमी हुई बारिश

गोरखपुर, जेएनएन। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर जिले में हुई है। मौसम से जुड़ी लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार का मौसम लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। आसमान में जगह-जगह बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 25.6 डिग्री रहेगा।

loksabha election banner

चौबीस घंटे में 39.9 मिमी हुई बारिश

पिछले चौबीस घंटे में 39.9 मिलीमीटर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। अधिकतम आद्र्रता 97 व न्यूनतम 81 फीसद रही। इसके चलते लोगों ने उमस महसूस किया। पिछले कई दिनों से हल्की-फुल्की बारिश जारी है। किसान फसलों के सिंचाई की तैयारी कर रहे थे। इससे किसानों को राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। 20 सितंबर की शाम को इसके उत्तर दिशा में बढऩे की संभावना है। इससे नमी बढ़ेगी। इससे 24 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा द्रोणिका(मानसून ट्रफ लाइन) का पश्चिमी सिरा हिमालयी श्रेणियों पर स्थित है और पूर्वी सिरा बरेली से निकलकर सुल्तानपुर, पटरा, मालदा (बंगाल) होते हुए असम नागालैंड तक जा रही है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन उत्तर पूरब उत्तर प्रदेश से निकलकर उत्तर पूरब मध्य प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते गोरखपुर रीजन में 25 से 50 जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।  

तापमान का अंतर

दिन                       तापमान (डिग्री में)

शनिवार                   33.8

रविवार                    33.4

सोमवार                   33.0

मंगलवार                  30.6

बुधवार                    33.0

गुरुवार                    30.7

शुक्रवार                   30.4

जानिए कहां कितनी हुई वर्षा (मिमी में)

गोरखपुर          39.9

जंगल कौडिय़ा      24

पीपीगंज          25

महराजगंज        11

देवरिया           15.5

कुशीनगर          6.5

बस्ती             0

संतकबीरनगर       15

सिद्धार्थनगर        7.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.