Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: सुबह से चटक धूप, दिन में भी साफ रहेगा आसमान- बढ़ेगा तापमान

Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर जिले में पिछले दो- तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद आज सुबह से ही तेज धूप निकल आया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के साथ लोगों को गर्मी महसूस होने लगी।

By Pragati ChandEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 12:41 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 12:41 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update: सुबह से चटक धूप, दिन में भी साफ रहेगा आसमान- बढ़ेगा तापमान
Weather in Gorakhpur Today: तेज धूप के कारण सड़प पर कुछ इस तरह दिखे लोग। (फाइल फोटो)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में दो दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के चलते गुरुवार की सुबह भी मौसम राहत भरा रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने लगा। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी के चलते समस्या हो सकती है। यह स्थिति अगले कई दिनों तक रह सकती है।

loksabha election banner

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना: पिछले दो- तीन दिनों में हुए बारिश से जिले का मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। शाम के समय शहर के रामगढ़ताल के किनारे मौसम का आनंद लेने पहुंचे लोगों की भीड़ नजर आने लगी।

तेज धूप ने कराया गर्मी का एहसास: गुरुवार यानी आज सुबह से ही चटक धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 6 बजे के करीब तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था, तो 10 बजे के करीब लोगों से धूप बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज आसमान साफ रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

कभी धूप तो कभी बादल छाए: बुधवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह से लेकर शाम 4:00 बजे तक सूरज व बादलों में संघर्ष चलता रहा। इसका परिणाम रहा दिन में कभी चटक धूप नजर आई तो कभी बादल छाए दिखे। हालांकि बारिश नहीं हुई दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार वार को दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 4 दिन पूर्व दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान मई के औसत से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत न्यूनतम तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.