Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: तपा रही धूप और झुलसा रही गर्म हवाएं, सप्ताह भर तक 39 से 40 डिग्री रह सकता है तापमान

Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर वासियों को राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के झोंके झुलसा रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सप्ताह भर तक 39 से 40 डिग्री के करीब तापमान रह सकता है। ऐसे में गर्मी और सताने वाली है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 12:33 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update: तपा रही धूप और झुलसा रही गर्म हवाएं, सप्ताह भर तक 39 से 40 डिग्री रह सकता है तापमान
तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेकर जाती युवती।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर वासियों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं बुधवार से अगले छह दिनों तक आसमान साफ रहेगा। धूप चटक होगी। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

loksabha election banner

राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं: राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। गर्मी से बेहाल लोगों को लग रहा कि जैसे सूरज जमीन पर उतर आया हो और पारा आसमान पर। सुबह 11 बजे से पारे जो उड़ान भर रहा है वह शाम चार बजे तक 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा है। सोमवार को भी स्थिति यही रही। हालांकि रात नौ बजे आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। गर्मी के चलते अब लोगों को सुबह शाम भी राहत नहीं मिल रही है। सुबह नौ बजे से ही धूप में त्वचा जलने का आभास हो रहा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में 66 प्रतिशत तक नमी रही।

धूप व नमी की जुगलबंदी से लोगों को भारी उमस भी महसूस हुई। हालांकि रात करीब नौ बजे बादल छा गए। जिले के उत्तरी क्षेत्र में बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि इस बार बारिश भी अच्छी होगी। मानसून सीजन की तुलना में दो प्रतिशत अधिक बारिश हो सकती है। मानसून सीजन की औसत वर्षा 1137.2 मिलीमीटर है। इस बार 1165 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.