गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को भी लोग गर्मी से परेशान देखे गए। सुबह आठ बजे से ही चटक धूप के चलते लोग घर से बाहर निकलने से कतराते रहे। दोपहर दो बजे तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सुबह से ही सूरज अपने तीखे तेवर का आभास करा रहा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है।
अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश: मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मानसून दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अरब सागर पर आने की संभावना है। इसके चलते अगले दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। शनिवार को भी यही स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
शाम- सुबह भी गर्मी कर रही बेचैन: पिछले कई दिनों से लोगों को सुबह- शाम भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से ही गर्मी महसूस की जा रही है। दिन में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। सुबह आठ बजे से ही धूप लोगों को चुभने लगी है। गुरुवार को भी स्थिति यही थी। आठ बजे से ही धूप लोगों को बेचैन कर रही थी।
दोपहर दो बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत न्यूनतम तापमान से करीब करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार व शुक्रवार मानसिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
a