Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: आसमान में छाए बादल, मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत- वर्षा के आसार

Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर जिले में लोगों को गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार यानी आज हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 11:19 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 11:19 AM (IST)
Gorakhpur Weather Update: आसमान में छाए बादल, मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत- वर्षा के आसार
Weather in Gorakhpur Today: आसमान में छाए बादल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में शनिवार की सुबह से बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दिन में बारिश भी हो सकती है। बारिश को लेकर शुक्रवार को कई बार माहौल बना, लेकिन बरसात नहीं हुआ। शुक्रवार को दिनभर धूप व बादल एक दूसरे से खेलते रहे। उनकी जुगलबंदी से बढ़ी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

भीषण गर्मी से मिली राहत: पिछले छह दिनों बेतहाशा गर्मी से आज सुबह थोड़ी राहत मिली। शीतल हवा के चलते मौसम सुहावना हो गया है। लोग इसका लुफ्त उठाते भी देखे जा रहे हैं। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। सुबह सैर सपाटे पर निकले लोग मौसम के बदले मिजाज का आनंद उठाते देखे गए। पंखे की हवा लोगों को राहत भरी लगी। लोगों का मानना है कि दिन में वर्षा होने से तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से और राहत: संभावना जताई जा रही है कि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। सुबह का सुहावना मौसम देखकर लोगों को लगा कि माहौल अब पूरी तरह से तैयार हो गया है। बस अब वर्षा होने वाली है। यह स्थिति सुबह से बनी है।

धूप व बादल की जुगलबंदी से परेशान रहे लोग: शुक्रवार को धूप व बादल की आंख मिचोली के चलते लोग दिन भर परेशान देखे गए। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते हीटइंडेक्स भी अधिक रहा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, लेकिन लोगों ने करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस की। शुक्रवार को वातावरण में अधिकतम नमी 74 व न्यूनतम नमी 74 प्रतिशत रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

जून का औसत तापमान

  • अधिकतम-36.7
  • न्यूनतम- 26.1

तापमान डिग्री सेल्सियस में

जून की औसत वर्षा- 185.5 मिलीमीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.