Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: तेज धूप ने बढ़ाई उमस, पांच से आठ अक्‍टूबर तक वर्षा के आसार

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में सोमवार को धूप रही। कुछ स्‍थानों पर छ‍िटपुट बूंदाबांदी भी हुई। इससे दोपहर बाद लोगों को उमस से कुछ राहत म‍िली। मौसम व‍िभाग का अनुमान है क‍ि पांच से लेकर आठ अक्‍टूबर तक बार‍िश होगी।

By pradeep SrivastavaEdited By: Pradeep SrivastavaPublished: Mon, 03 Oct 2022 01:26 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 01:26 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: तेज धूप ने बढ़ाई उमस, पांच से आठ अक्‍टूबर तक वर्षा के आसार
गोरखपुर में सोमवार को धूप से लोग परेशान रहे। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बीते तीन दिन से आसमान साफ रहने और चटख धूप निकलने से ठंड के मौसम की दस्तक के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। लोगों को वर्षा का एक बार फिर इंतजार है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय का पूर्वानुमान ऐसे लोगों के लिए राहत भरी खबर दे रहा है। मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां बन रही है, जिसके आधार पर उम्मीद की जा रही है कि पांच से आठ अक्टूबर के बीच गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस वर्षा के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

loksabha election banner

आठ अक्टूबर तक गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा का है पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी ने बताया कि जम्मू व पश्चिमी पाकिस्तान से लेकर गुजरात व राजस्थान तक लौटते मानसून की एक रेखा बन चुकी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र 10 हजार से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। यही परिस्थितियां पांच अक्टूबर से वर्षा की वजह बनेंगी। चार अक्टूबर से आसमान में बादल डेरा डालना शुरू कर देंगे। फिलहाल तेज धूप की वजह से गोरखपुर का तापमान औसत से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है।

ऐसा रहा कल का मौसम

रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया, जो औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान से अधिक है। औसत तापमान के मानक पर अधिकतम तापमान 30 के करीब और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होना चाहिए। उमस की वजह धूप को नमी का साथ मिलना है। गोरखपुर की आर्द्रता निरंतर 60 से 80 प्रतिशत के बीच बनी हुई है।

रविवार को गोरखपुर का तापमान

अधिकतम : 34.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम : 25.7 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता अधिकतम- 71 प्रतिशत

आर्द्रता न्यूनतम- 55 प्रतिशत

सूर्यास्त- 05.42 बजे

सूर्योदय कल- 05.50 बजे

रविवार को गोरखपुर में आसमान साफ रहा और चटख धूप निकली। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नमी और धूप के मेल ने उमस बढ़ा दी।

आज का मौसम

गोरखपुर में सोमवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रह। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी के भी हुई। देवरिया और बस्ती में भी आसमान में बादलों के छाए रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर एक से दो बार हल्की वर्षा भी हो सकती है।

तापमान अधिकतम न्यूनतम

गोरखपुर

03 अक्टूबर : 34.0 25.0

04 अक्टूबर : 35.0 26.0

देवरिया

03 अक्टूबर : 30.9 26.2

04 अक्टूबर : 25.6 23.6

बस्ती

03 अक्टूबर : 31.9 25.3

04 अक्टूबर : 25.6 23.7

तापमान डिग्री सेल्सियस में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.