Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: 30 डिग्री के पास हुआ पारा, मार्च में 36 डिग्री तक जाएगा तापमान

गोरखपुर में पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जबकि न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों अधिकतम तापमान से एक दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि के आसार है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 03:03 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: 30 डिग्री के पास हुआ पारा, मार्च में 36 डिग्री तक जाएगा तापमान
गोरखपुर में गर्मी ने दस्‍तक दे दी है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। ठंड का सीजन अब अपने अंतिम चरण में है। सूरज के तेवर से रोजाना दिन का तापमान बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों अधिकतम तापमान से एक दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि के आसार है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

शनिवार को पछुआ हवाएं अधिकतम 13 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। इसके चलते शनिवार का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार का तापमान औसत अधिकतम तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक व औसत न्यूनतम तापमान से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को आद्र्रता अधिकतम 74 फीसद व न्यूनतम 52 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 1974 में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस गया था। यह गोरखपुर जिले का फरवरी माह का अब तक अधिकतम तापमान है।

आगामी दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि         न्यूनतम    अधिकतम

28 फरवरी     17         32

1 मार्च         17          33

2 मार्च         17          35

3 मार्च         15          35

4 मार्च          15         36

5 मार्च          15         34

164 पर पहुंची एक्युआई

शनिवार सुबह करीब 11 बजे शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्युआई) 164 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक की हवा फेफड़ों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लोग थोड़ा सा ध्यान दें तो स्थिति और सुधार संभव है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.