Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में टूटेगा 1974 के फरवरी का रिकार्ड, फरवरी माह में पड़ी थी रिकार्ड
गोरखपुर में मौसम वर्ष 1974 की गर्मी का रिकार्ड तोड़ने की तरफ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तापमान वर्ष 1974 के रिकार्ड की बराबरी कर सकता है। फरवरी माह में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक गया था।
गोरखपुर, जेएनएन। मौसम वर्ष 1974 की गर्मी का रिकार्ड तोड़ने की तरफ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तापमान वर्ष 1974 के रिकार्ड की बराबरी कर सकता है। फरवरी माह में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक गया था। इस वर्ष फरवरी माह में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक गया है। फरवरी माह में अभी चार दिन शेष हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 28 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसा होने पर इस बार फरवरी वर्ष 1974 के फरवरी के गर्मी की बराबरी कर सकती है।
लगातार बढ़ रहा है तापमान
सूरज के तेवर से रोजाना तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से पछुआ हवाओं की गति करीब 10 किलोमीटर के बराबर है। इससे तापमान थोड़ा नरम जरूर पड़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह के समय हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। आसमान साफ रहेगा।
14.2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सिस रहा। यह फरवरी माह के औसत न्यूनतम तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फरवरी माह के औसत अधिकतम तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है।