Move to Jagran APP

Weather News : गोरखपुर मौसम का यू टर्न, तापमान में आई गिरावट- गर्मी से मिल सकती है राहत

Gorakhpur Weather News 16 august 2022 गोरखपुर में मंगलवार को मौसम ने यू टर्न लिया। मंगलवार को तापमान नीचे आ गया और भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। उम्मीद की जा रही है कि एक सप्ताह तक ऐसे ही मौसम रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 09:54 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 09:54 AM (IST)
Weather News : गोरखपुर मौसम का यू टर्न, तापमान में आई गिरावट- गर्मी से मिल सकती है राहत
गोरखपुर में तापमान नीचे आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिली है इससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। लोग वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि वर्षा हो तो उन्हें थोड़ी राहत मिले। मंगलवार की सुबह लोग गर्मी से राहत में दिखे । सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों ने हल्की गर्मी महसूस की। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।

loksabha election banner

एक सप्ताह तक 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तापमान

अगले कुछ दिनों तक दिन का अधिकितम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। सोमवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। लोगों ने हल्की गर्मी भी महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इतना नीचे आया तापमान

यह अगस्त के औसत अधिकतम तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त के औसत न्यूनतम तापमान से करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है । बता दें अगस्त माह में औसत वर्षा 339.5 मिलीमीटर है। उसके सापेक्ष अब तक 34 प्रतिशत से अधिक वर्षा हो चुकी है।

अगस्त में अब तक हुई 118 मिलीमीटर वर्षा

जून-जुलाई में सिर्फ 340 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह जून-जुलाई के औसत का सिर्फ 63 प्रतिशत है। अगस्त माह में अब तक करीब 118 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

अगस्त का औसत तापमान

औसत अधिकतम-32.9 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम- 25.9 डिग्री सेल्सियस

अगस्त की औसत वर्षा- 339.5 मिलीमीटर।

अधिकतम तापमान- 33.4 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 25.6 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता अधिकतम- 77 प्रतिशत

आर्द्रता न्यूनतम- 66 प्रतिशत

सूर्यास्त- 6.34सूर्योदय

कल- 5.28 दिन में तेज धूप दिखीं। लोग गर्मी से परेशान रहे।

आज का मौसम गोरखपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। देवरिया व बस्ती में भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.