Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: सर्द हुई रात, पांच डिग्री पारा लुढ़़कने के साथ सुबह के हल्‍का कोहरा

मंगलवार का न्‍यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्यिस रहा। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। लोगों को हल्‍की ठंड का आभास होगा। सुबह पुरवा हवा चलेगी तो 10 बजे के बाद से पछुआ बहेगी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:44 AM (IST)
Gorakhpur Weather: सर्द हुई रात, पांच डिग्री पारा लुढ़़कने के साथ सुबह के हल्‍का कोहरा
गोरखपुर में मंगलवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। सप्‍ताह भीतर न्‍यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। इससे रात सर्द हुई है। इतना ही नहीं, सुबह पर भी ठंड व कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है। मंगलवार का न्‍यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्यिस रहा। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। लोगों को हल्‍की ठंड का आभास होगा। सुबह पुरवा हवा चलेगी तो 10 बजे के बाद से पछुआ बहेगी। हवा की गति 6 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

मौसम विेशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने सोमवार के लिए दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया था। उनका कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 151 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

मंगलवार     22.5

बुधवार       22.5

गुरुवार     22.1

शुक्रवार    22.9

शनिवार    22.0

रविवार     16.8

सोमवार    17


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.