Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: पछुआ हवाओं के चलते 1.2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

सुबह के समय पुरुवा व नौ बजे के बाद पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। इनकी अधिकतम गति 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रही। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान में रोजाना वृद्धि हो रही थी। शुक्रवार को पछुआ हवाओं के चलते इसके मिजाज में थोड़ी नरमाहट आई है।

By Satish chand shuklaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 09:43 AM (IST)
Gorakhpur Weather: पछुआ हवाओं के चलते 1.2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। ठंड अब चला-चली की बेला में है। तापमान दो कदम आगे चलकर बैकफुट पर है। शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से फिर तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय पुरुवा व नौ बजे के बाद पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। इनकी अधिकतम गति 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रही। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान में रोजाना वृद्धि हो रही थी। शुक्रवार को पछुआ हवाओं के चलते इसके मिजाज में थोड़ी नरमाहट आई है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

पछुआ हवाओं के कारण गिरा तापमान

पिछले चौबीस घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट पछुआ हवाओं के चलते आई है। शुक्रवार को दिन में पछुआ हवाएं अधिकतम 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली हैं। हालांकि इसके बावजूद भी शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत तापमान से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान औसत से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि 28 फरवरी तक दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। यह करीब करीब दिन के तापमान के करीब पहुंच चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.