Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: सुबह पुरवा तो दोपहर बाद चलेगी पछुआ हवा

विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:55 AM (IST)
Gorakhpur Weather: सुबह पुरवा तो दोपहर बाद चलेगी पछुआ हवा
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार को सुबह कोहरे के गिरफ्त में रहेगी। लोगों को हल्‍की ठंड का आभास होगा। सुबह पुरवा हवा चलेगी तो दोपहर के बाद से पछुआ बहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। न्‍यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विेशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने शनिवार के मौसम को लेकर कुछ इसी तरह का पूर्वानुमान जताया है। उन्‍होंने शुक्रवार के लिए दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया था। शुक्रवार का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्‍यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस। उनका कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 142 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शनिवार      23.8

रविवार       22.1

सोमवार      22.0

मंगलवार     22.5

बुधवार       22.5

गुरुवार     22.1

शुक्रवार    22.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.