Gorakhpur Weather: साफ रहेगा आसमान, तापमान में कमी नहीं
कैलाश पाण्डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है।
गोरखपुर, जेएनएन। अक्टूबर माह में सिर्फ 10 दिन शेष बचे हैं। बावजूद इसके अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब है। तापमान अक्टूबर माह के औसत से अधिक है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार सुबह लोगों ने हल्की फुल्की ठंड महसूस की, लेकिन नौ बजे के बाद से धूप लोगों को चुभने लगी।
औसत से अधिक वर्षा ही नमी का कारण
कैलाश पाण्डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने पर लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं।
उद्योगों व वाहनो के चलने से बढ़ रहा प्रदूषण
उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 160 रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।
पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बुधवार 26.0
गुरुवार 25.7
शुक्रवार 24.0
शनिवार 23.8
रविवार 22.1
सोमवार 22.0
मंगलवार 22.5