Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, 16 किमी की रफ्तार से चली पुरुवा

गुरुवार को पुरुवा हवा अधिकतम 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि पुरुवा हवा के चलने से वातावरण में नमी बढ़ेगी। इससे तापमान बढ़ेगा और हीट इंडेक्स भी बढ़ेगा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 12:17 PM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, 16 किमी की रफ्तार से चली पुरुवा
गोरखपुर में गुरुवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। पुरुवा हवाओं के चलते ही लोगों को गर्मी का आभास होने लगा। दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चल सकती है। दोपहर बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। इसके चलते लोगों को गर्मी महसूस हुई।

loksabha election banner

इस वर्ष बुधवार का दिन सबसे ज्‍यादा गर्म

इस वर्ष बुधवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा है। इस वर्ष पहली बार पारा 40 डिग्री के पार गया। दिन अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आर्दता अधिकतम 63 व न्यूनतम 15 फीसद रही। अधिकतम तापमान दिन व न्यूनतम रात का माना जाता है। दिन का अधिकतम तापमान अप्रैल के औसत अधिकतम से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत न्यूनतम से अभी 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर उतनी भीड़ नहीं देखी गई। लोग छांव की तलाश करते रहे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। चूंकि गोरखपुर में मतदान चल रहा है, ऐसे में मतदान करने के लिए लोगों का घरों से निकल कर वोट देना जरूरी था, ऐसे में लोगों को घरों से निकलना पड़ा।

हवा चलने से वातावरण में रही नमी

गुरुवार को पुरुवा हवा अधिकतम 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि पुरुवा हवा के चलने से वातावरण में नमी बढ़ेगी। इससे तापमान बढ़ेगा। हीट इंडेक्स बढ़ेगा। इसके चलते लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। बुधवार का हीट इंडेक्स 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोगों को वास्तविक गर्मी 41.2 डिग्री सेल्सियस तक महसूस हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.