Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बढ़ी ठंड सुबह, गर्म कपड़ों में दिख रहे सुबह सैर सपाटे पर निकलने वाले

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने बताया कि इधर पछुआ हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। पछुआ हवाओं की गति जब 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है तो तापमान में गिरावट आती है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 09:45 AM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बढ़ी ठंड सुबह, गर्म कपड़ों में दिख रहे सुबह सैर सपाटे पर निकलने वाले
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार की सुबह भी हल्के कोहरे की गिरफ्त में रही। सड़कों पर धुंध छाया रहा। शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों ने दिन भी ठंड महसूस की, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने बताया कि इधर पछुआ हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। पछुआ हवाओं की गति जब 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है तो तापमान में गिरावट आती है। इसके अलावा हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके चलते भी तापमान में गिरावट आई है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शनिवार       20.3

रविवार         22.0

सोमवार       19.2

मंगलवार      18.6

बुधवार         15.8

गुरुवार          13.2

शुक्रवार।       14.3

आज का मौसम

शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का आसार है। रात में भी कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान अचानक गिरने के कारण गुरुवार को सड़क निकलने वाले अधिकांश व्यक्ति गरम कपड़ों में नजर आए। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की दिशा में चल रही है। मौसम विशेषज्ञ का पूर्वानुमान है कि इनकी गति 5 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

बढ़ते प्रदूषण के चलते दिख रहा वायुमंडलीय परिवर्तिन

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 164 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.