Move to Jagran APP

Gorakhpur Weathe: उमस बरकरार, घबराए नहीं आठ जून से बारिश के फिर आसार Gorakhpur News

सुबह होते ही लोगों को धूप अखरने लग रही है। धूप व नमी की जुगलबंदी ने उमस को बढ़ा दिया है। इसके चलते 36 डिग्री का तापमान में भी लोग 43 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का आभास करा रहा है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 11:20 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 11:20 AM (IST)
Gorakhpur Weathe: उमस बरकरार, घबराए नहीं आठ जून से बारिश के फिर आसार Gorakhpur News
गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। बारिश थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लोग उमस से बेचैन देखे जा रहे हैं।  सुबह होते ही लोगों को धूप अखरने लग रही है। धूप व नमी की जुगलबंदी ने उमस को बढ़ा दिया है। इसके चलते 36 डिग्री का तापमान में भी लोग 43 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का आभास करा रहा है। फिलहाल गर्मी से परेशान लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन राहत भरे हो सकते हैं।

loksabha election banner

रविवार और सोमवार को तेज हवा

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार, सोमवार तेज हवाएं चल सकती हैं और मंगलवार से फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 व न्‍यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन आर्द्रता अधिकतम 78 व न्यूनतम 49 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के कारण लोगों ने 43 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस की। गुरुवार को पुरुवा हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गुरुवार को तो गर्मी ने सुबह से ही लोगों को बेचैन रखा। यहां तक कि लोग पंखे के नीचे भी उमस महसूस कर रहे थे।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 8 व 9 जून को बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से परेशान लोगों राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने कहा कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह पूरुवा हवाएं चलेंगी। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद से पछुआ हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति 4 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.