विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत 38 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, 34 ट्रेनों का बदलेगा रूट

Published: Tue, 20 Jan 2026 12:59 PM (IST)

गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर 18 फरवरी से 22 मार्च तक गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण के कारण रेल यातायात ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गोरखपुर में 38 ट्रेनें रद्द, 34 का मार्ग बदला।

  2. गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन निर्माण का कार्य।

  3. 18 फरवरी से 22 मार्च तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर 18 फरवरी से 22 मार्च तक विभिन्न तिथियों में गोरखपुर-बांद्रा और गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत 38 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 34 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।

22 ट्रेनें रास्ते में रुक कर चलेंगी। 12 विलंबित की जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार गोंडा-बुढ़वल रेलखंड स्थित गोंडा व गोंडा कचहरी स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन का निर्माण चल रहा है। तीसरी लाइन खोलने से पहले नॉन इंटरलॉकिंग की जाएगी। नॉन इंटरलॉकिंग के लिए विभिन्न तिथियों में ट्रेनों का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक लेने के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

तारीखें
ट्रेन नंबर
ट्रेन का नाम / रूट
15 मार्च
22921
बान्द्रा टर्मिनस - गोरखपुर एक्सप्रेस
17 मार्च
22922
गोरखपुर - बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
17 मार्च
12597
गोरखपुर - सीएसएमटी एक्सप्रेस
18 मार्च
12598
सीएसएमटी - गोरखपुर एक्सप्रेस
19 मार्च
15029
पुणे - गोरखपुर एक्सप्रेस
21 मार्च
15030
गोरखपुर - पुणे एक्सप्रेस
22 मार्च
55073
गोरखपुर - बढ़नी पैसेंजर ट्रेन
03 से 20 मार्च तक
14213
वाराणसी - बहराइच एक्सप्रेस
04 से 21 मार्च तक
14214
बहराइच - वाराणसी एक्सप्रेस
18 से 20 मार्च तक
15273
रक्सौल - आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
19 से 21 मार्च तक
15274
आनन्द विहार टर्मिनस - रक्सौल एक्सप्रेस
02 से 20 मार्च तक
55093
गोरखपुर - गोंडा सवारी गाड़ी
03 से 21 मार्च तक
55094
गोंडा - गोरखपुर सवारी गाड़ी
16 से 20 मार्च तक
15081
गोरखपुर - गोमतीनगर एक्सप्रेस
17 से 21 मार्च तक
15082
गोमतीनगर - गोरखपुर एक्सप्रेस
17 से 20 मार्च तक
15070
ऐशबाग - गोरखपुर एक्सप्रेस
18 से 21 मार्च तक
15069
गोरखपुर - ऐशबाग एक्सप्रेस
17 से 19 मार्च तक
15114
छपरा - गोमतीनगर एक्सप्रेस
19 से 20 मार्च तक
15113
गोमतीनगर - छपरा एक्सप्रेस
18 से 20 मार्च तक
15031 / 15032
इंटरसिटी एक्सप्रेस
18 से 20 मार्च तक
65115 / 65116
भटनी - अयोध्या धाम - भटनी पैसेंजर
21 से 22 मार्च तक
55032
गोंडा - गोरखपुर सवारी गाड़ी
21 से 22 मार्च तक
55075
गोरखपुर - बढ़नी सवारी गाड़ी

 

मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

तारीख
ट्रेन नंबर
ट्रेन का नाम / रूट
विवरण / रूट विवरण
10 मार्च
12597
गोरखपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस
मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी के रास्ते
19 मार्च
12565
दरभंगा - नई दिल्ली एक्सप्रेस
छपरा - औंड़िहार - वाराणसी - बनारस - प्रयागराज जं. - कानपुर सेंट्रल रास्ते
18 मार्च
15110
मथुरा जं. - छपरा एक्सप्रेस
कानपुर सेंट्रल - प्रयागराज जं. - बनारस - वाराणसी - औंड़िहार - भटनी के रास्ते
17 मार्च
15067
गोरखपुर - बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गोरखपुर - मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी के रास्ते
19 मार्च
15029
गोरखपुर - पुणे एक्सप्रेस
मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी के रास्ते
09 मार्च
22423
गोरखपुर - अमृतसर एक्सप्रेस
मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी - रोजा के रास्ते
19 एवं 20 मार्च
15065
गोरखपुर - पनवेल एक्सप्रेस
गोरखपुर - मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी के रास्ते


रास्ते में रुककर चलने वाली ट्रेनें

  • 02 से 20 मार्च तक 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू गाड़ी सुभागपुर में ही रुक जाएगी। सुभागपुर से ही वापस होगी।
  • 02 से 20 मार्च तक 55031 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी मनकापुर में ही रुक जाएगी। मनकापुर से ही वापस होगी।
  • 02 से 20 मार्च तक 05131 गोरखपुर-बहराइच स्पेशल सुभागपुर में यात्रा समाप्त करेगी। सुभागपुर से ही वापस होगी।
  • 06 मार्च को 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल गोमतीनगर में रुकेगी। 08 मार्च को गोमतीनगर से ही वापस होगी।
  • 17 से 20 मार्च तक 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर में ही रुक जाएगी। यह ट्रेन 21 मार्च तक गोमतीनगर से ही चलाई जाएगी।