विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से विभिन्न तारीखों में मार्ग बदलकर चलेंगी मौर्य एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें, निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:26 PM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में चल रहे निर्माण कार्य के कारण 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 16 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलेंगी।

विभिन्न तिथियों में मौर्य एक्सप्रेस समेत मार्ग बदलकर चलेंगी 16 ट्रेनें।

विभिन्न तिथियों में मौर्य एक्सप्रेस समेत मार्ग बदलकर चलेंगी 16 ट्रेनें।

HighLights

  1. पूर्व मध्य रेलवे में निर्माण कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित।

  2. गोरखपुर से चलने वाली 16 ट्रेनों के मार्ग बदले गए।

  3. मौर्य, बाघ, पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, हाथीदा, रामपुर डुमरा एवं सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में मौर्य, बाघ और पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।

मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 26 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-किऊल के रास्ते चलेगी।
  • 26, 28, 29 सितम्बर, 01 एवं 03 अक्टूबर को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी।
  • 26, 30 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी।
  • 27, 28, 29 सितम्बर एवं 02, 04 अक्टूबर को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी।
  • 27, 30 सितम्बर, 04 अक्टूबर को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी।
  • 01 अक्टूबर को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी।
  • 02 अक्टूबर को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते चलेगी।
  • 25 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बर्द्धमान-रामपुर हाट-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी।
  • 25 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-रामपुर हाट-बर्द्धमान के रास्ते चलेगी।