गोरखपुर में खेलते-खेलते लापता हुई 18 माह की बच्ची, नाले में मिला शव
गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में 18 माह की बच्ची खेलते-खेलते लापता हो गई, जिसका शव बाद में उसकी झोपड़ी के ...और पढ़ें

मृत बच्ची की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
गोरखपुर में 18 माह की बच्ची नाले में गिरी।
लापता बच्ची का शव झोपड़ी के नीचे नाले में मिला।
नाले के ढक्कन में गैप से गिरने की आशंका।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के बीआर केमिकल चौराहा स्थित झोपड़ी के नीचे बने नाले में गिरने से 18 माह की बच्ची की मौत हो गई। शनिवार को अचानक बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चार टीमें गठित कर तलाश शुरू किया।
आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर तलाश के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। बाद में नगर निगम की टीम के साथ तलाश के दौरान बच्ची का शव उसकी झोपड़ी के नीचे स्थित नाले में मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में मातम पसर गया।
बीआर केमिकल चौराहा निवासी रामलखन की 18 माह की बेटी मीना शनिवार सुबह आठ बजे के करीब को अचानक घर के पास से लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो मां मंशा देवी ने सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना दी।
बच्ची की उम्र कम होने के कारण गोरखनाथ थाना पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू कराई और चार टीमों को लगाया गया। पुलिसकर्मियों ने झोपड़ियों, आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की।
झोपड़ी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उसमें बच्ची के कहीं आने-जाने की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के नाले और अन्य संभावित स्थानों की भी जांच शुरू की। नगर निगम की टीम को भी तलाश में लगाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को बच्ची का शव उसकी झोपड़ी के नीचे बने नाले में मिला।
यह भी पढ़ें- नेपाल से आए परिवार ने भारत में बनवाए आधार और पैन कार्ड, खुफिया रिपोर्ट के बाद जांच तेज
परिवार के अनुसार घटना से करीब दो दिन पहले नाले की सफाई हुई थी। सफाई के बाद नाले को ढकने के लिए लगाए गए स्लैब को ठीक से नहीं रखा गया था और उसके बीच गैप रह गया था। परिवार की आशंका है कि बच्ची खेलते समय इसी गैप से नाले में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- पूर्वांचल के स्वाद की वैश्विक उड़ान, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे लिट्टी-चोखा से लेकर लाल पेड़े तक के स्टाल
