Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: 15 डिग्री से नीचे आया गोरखपुर का तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Gorakhpur Weather गोरखपुर का तापमान बुधवार को 15 डिग्री से नीचे आ गया। न्‍यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बह सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 07:58 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 02:23 PM (IST)
Gorakhpur Weather News:  15 डिग्री से नीचे आया गोरखपुर का तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर के न्‍यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आज न्‍यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बह सकती है। इसकी गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 

loksabha election banner

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि इस बार ठंड अधिक रह सकती है। आने वाले दिनों में मौसम पर लानीना का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान सामान्‍य से नीचे तापमान देखा जाा रहा है। इसके चलते कुछ स्‍थानों पर कम और कुछ स्‍थानों पर अभी से औसत ठंड की शुरुआत हो गई है। लालीना प्रभाव आने वाले दिनों में स्थिति और बदल सकती है।

सात दिनों का न्यूनतम तापमान

बुधवार         15.8

गुरुवार          13.2

शुक्रवार      14.3

शनिवार      14.4

रविवार       15.0

सोमवार।     15.0

मंगलवार।     14.4

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

बढ़ते प्रदूषण के चलते दिख रहा वायुमंडलीय परिवर्तिन

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वातावरण में नमी है। सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। मंगलवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 151 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

लगातार बढ़ रहा वायु शुद्धता सूचकांक

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग के कारण लगातार वायु शुद्धता का सूचकांक बढ़ रहा है। 100 माइक्रो घन मीटर नीचे की हवा फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। इधर दीपावली भी करीब है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.