निर्माण कार्य नहीं हुआ पूरा, लेकिन टूटने लगी गोरखपुर-सोनौली फोरलेन की सर्विस लेन
गोरखपुर-सोनौली फोरलेन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार फर्म पीएनसी पर फिर सवाल उठे हैं। सर्विस लेन टूटने, ...और पढ़ें
-1790098089901_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
गोरखपुर-सोनौली फोरलेन की सर्विस लेन और नाले क्षतिग्रस्त।
ठेकेदार फर्म पीएनसी पर निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल।
एनएचएआई ने पीएनसी को गुणवत्ता सुधारने के लिए नोटिस दिया।
दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के धंसने के कारण चर्चा में आई ठेकेदार फर्म पीएनसी पर फिर प्रश्न चिह्न लग गया है। इस बार ढाई हजार रुपये से बन रहे गोरखपुर-सोनौली फोरलेन को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। सर्विस रोड टूटने लगी है। सर्विस लेन की गिट्टी जगह-जगह उखड़ गई है। नालों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई जगह स्लैब टूट चुके हैं। तीन वर्ष के लिए नए ठेकों के लिए प्रतिबंधित की जा चुकी पीएनसी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने नोटिस जारी किया था।
परियोजना की गुणवत्ता को लेकर पीएनसी को नया नोटिस जारी करने जा रहा है। गोरखपुर-सोनौली फोरलेन का काम निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी जारी है। पीपीगंज में नयनसर गांव के सामने पुराने टोल प्लाजा से शुरू होने वाले करीब पांच किलोमीटर बाइपास की सर्विस लेन पर कई जगह गिट्टी उखड़ी है। भरवल गांव के सामने भी सड़क की हालत खराब है। बंधुपुर अंडरपास के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने ईंट से बनाया गया नाला ध्वस्त हो चुका है। बंजारा टोला के पास नाला टूट गया है।
पीपीगंज कस्बे से बाइपास को जोड़ने वाली सर्विस लेन पर गोडवारी नाले के पास दीवार क्षतिग्रस्त है। कैंपियरगंज के चौमुखा में दोनों तरफ नालों पर रखे स्लैब टूटे हैं। पूर्वी सर्विस लेन पर महत्वपूर्ण दफ्तर हैं। व्यस्त हिस्से में टूटे स्लैब रात में दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों के अनुसार पशु भी नाले में गिर रहे हैं। पीएनसी परियोजना प्रबंधक केपी भदौरिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त सर्विस लेन और नाला जल्द ठीक करा दिया जाएगा। वर्जन पीएनसी ने हमें बताया है कि शुरुआत में जमीन अधिग्रहण में समस्या के कारण जल्दबाजी में ईंट से नाला बनाया गया था।
अब इसे तोड़कर आरसीसी नाला बनाया जाएगा। सर्विस रोड पर बिटुमिन का काम कराया जाएगा। पीएनसी अभी काम कर रही है। गुणवत्ता को लेकर नोटिस दिया गया है। अब फिर नोटिस दिया जाएगा। गुणवत्ता पर हमारी नजर है। अंकित, परियोजना प्रबंधक,
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणफैक्ट फाइलसड़क का नाम - जंगल कौड़िया से सोनौली फोरलेनकुल लंबाई - 79.54 किलोमीटरस्वीकृत लागत - 2555.50 करोड़, कार्य शुरू होने की तिथि - 06-03-2023 कार्य समाप्त होने की अनुमानित तिथि - 05-03-2025
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, 50 पर एफआईआर; पांच महीने पहले कटी थी सलमान की बिजली
