विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर को मिलेगा जलभराव से छुटकारा, 88 करोड़ से 26 सड़कें बनाएगा PWD; अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 10:23 PM (IST)

गोरखपुर में लोक निर्माण विभाग 88 करोड़ रुपये की लागत से महानगर के 11 वार्डों में 26 सड़कें और नालियां बनाएगा। यह परियोजना जलभराव की समस्या से निजात दिलाएगी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 88 करोड़ की लागत से 26 सड़कें-नालियां बनेंगी।

  2. गोरखपुर के 11 वार्डों में होगा निर्माण कार्य।

  3. जलभराव से मुक्ति मिलेगी, सड़कें मजबूत होंगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग 88 करोड़ रुपये की लागत से महानगर के 11 वार्डों की 26 सड़कों व नालियों का निर्माण करेगा। खास बात यह है कि सभी सड़कें सीसी व नालियां आरसीसी होंगी। इसका लाभ नागरिकों को लंबे समय तक मिलेगा। जलभराव होने पर भी सड़कें नहीं टूटेंगी। जल्द ही इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

जलभराव के कारण महानगर की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों को बनाने की लंबे समय से मांग चल रही है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। सभी सड़कों के लिए सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

वार्ड अनुसार सड़कों की विवरण सारणी

वार्ड नंबर सड़कों की संख्या
14 03
35 03
18 04
21 02
54 03
17 02
22 01
23 01
2 02
20 01
01 02


यहां बनेंगी सड़कें

  • वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला राजेन्द्र नगर में विभिन्न गलियों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य।
  • वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला बरगदवा में तिवारी कालोनी में विभिन्न गलियों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य।
  • वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला द्वारिकापुरी में विभिन्न गलियों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या 35 में मोहल्ला मानस बिहार में वात्सल गली फातिमा बाईपास से वात्सल्य स्कूल होते हुए दहला चौराहे तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या 35 में फातिमा बाईपास से टाइम पब्लिक स्कूल होते हुए राजनगर कालोनी तक सीसी सडक व नाली का निर्माण कार्य।
  • मोहनपुर पुलिया के पश्चिम आरसीसी नाली तथा सीसी रोड तक मार्ग का निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या 18 झरना टोला के लालगंज कालोनी में आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का निर्माण का कार्य।
  • वार्ड संख्या 21 में नाई टोला से पासी टोला होते हुए चन्नीपुर पुलिया तक सम्पर्क मार्ग
  • वार्ड संख्या 54 उर्वरक नगर में भारत गैस गोदाम से तेनुअहिया हाेते हुए भटोलिया तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या 17 में सुनील गुप्ता के घर से नारायण मन्दिर होते हुए त्रिभुवन के मकान तक सड़क निर्माण कार्य
  • वार्ड संख्या 17 में जेल बाईपास मुख्य मार्ग से ब्रीजभान सिंह के मकान सड़क का निर्माण
  • वार्ड संख्या 21 में बवाली यादव के घर से नवल्स स्कूल तक विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण का कार्य।
  • वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम बिछिया में राधेश्याम के मकान से मैत्रीपुरम तक विभिन्न गलियों में सड़क का निर्माण का कार्य।
  • वार्ड संख्या 54 उर्वरक नगर में फुलवारी बाबा करीम नगर मुख्य मार्ग से शिवपुरी कालोनी तक सड़क निर्माण का कार्य।
  • वार्ड संख्या 23 शिव सिंह छेत्री नगर के राहल नगर कालोनी में रीना सिंह के मकान से अमरनाथ गुप्ता के डेयरी, मणीन्द्र पाण्डेय के मकान होते हुए मनोज मिश्रा के मकान तक सड़क निर्माण का कार्य।
  • वार्ड संख्या 18 झरना टोला में कोहैया तिराहा से जूली के मकान तक तथा विभिन्न लिंक रोड व नाली का कार्य।
  • वार्ड संख्या 18 झरना टोला में खजुरिया चौराहे से अमरनाथ गुप्ता डेयरी राहुल नगर तक सड़क निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या 18 झरना टोला में रडार तिराहे से पवन विहार शिव मन्दिर तक सड़क निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या दो तारा नगरी एवं द्वारिकापुरम में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या दो मोगलहा साईंधामपुरम में विभिन्न गलियों में सीसी सड़क का निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या 20 लच्छीपुर में आटो प्वाइंट से हर्षित रस्तोगी के मकान तक सीसी सड़क एवं गीता मैरिज हाउस से कुलदीप सोनकर के आवास तक तथा सौम्या हास्पिटल गली में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या 54 उर्वरक नगर में निषाद चौराहे से शिव मन्दिर होते हुए रोशन के मकान तक सड़क निर्माण का कार्य।
  • वार्ड संख्या 35 में रामकृष्णपुरम मानसा विहार कालोनी में योगेश नन्द सिंह के मकान होते हुए सीसी/पिच रोड का निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या एक में रामपुर उर्फ रामगढ़ नमक फैक्ट्री से श्यामा देवी गर्ल्स स्कूल होते हुए नवलप्रवा कोलय भारती के घर तक आरसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य।
  • वार्ड संख्या एक में भगता में सहारा गेट संख्या दो से नगर निगम की चहारदीवारी होते हुए शिवदत्त के घर तक आरसीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।

सैनिक बिहार सोसाइटी के गेट नंबर एक से प्लाट 13-59 होते हुए प्लाट नंबर-ए सात सेक्टर ए एवं गेट नंबर-10 से प्लाट नंबर 187 तक सीसी सड़क / पिच रोड का निर्माण कार्य।


महानगर के अंदर की सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब इनको स्वीकृति मिल गई है। चयनित सड़कों से जुड़ी पूरी सूचना नगर निगम और डूडा के अधिकारियों को भी दे दी गई है ताकि इन सड़कों का अलग से कोई प्रस्ताव न भेजा जा सके। सड़क व नाली निर्माण पर 88 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-यूपी सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड तीन, लोक निर्माण विभाग