गोरखपुर में देह व्यापार करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट का केस, इंस्टाग्राम से फंसाई जाती थीं नाबालिग लड़कियां
गोरखपुर में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें 14 आरोपियों को नामजद किया गया है। यह गिरोह ह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस ने देह व्यापार करने वाले बड़े गिरोह के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 14 आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।रामगढ़ताल थानेदार की तहरीर पर कार्रवाई हुई।यह वही गिरोह है,जो शाहपुर और रामगढ़ताल इलाके में हुक्का बार व होटलों की आड़ में नाबालिग-बालिग लड़कियों से देह व्यापार कराता था।
गिरोह का सरगना अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा है, जो लंबे समय से इस धंधे को चला रहा था। पुलिस जांच में पता चला था कि होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक इस गिरोह से जुड़े हैं।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दो जनवरी 2025 को रामगढ़ताल क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया। उसी ने नेटवर्क का पहला सुराग दिया। इसके बाद शाहपुर क्षेत्र स्थित फ्लाई इन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई।
नौ जनवरी को पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो बड़े स्तर पर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। इसके बाद मामले की जांच गहराई से शुरू हुई। पुलिस को बेतियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियों ने भी बयान दिए, जिन्होंने बताया कि उनके साथ भी होटल के हुक्का बार में दुष्कर्म किया गया। धीरे-धीरे इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलती चली गईं और कई बड़े नाम सामने आए।
गिरोह इंस्टाग्राम और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए लड़कियों को जाल में फंसाता था। उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधे में उतारा जाता था। होटल और स्पा सेंटर में लड़कियों को बुलाकर रखा जाता था। इसके बाद वाट्सएप पर ग्राहकों को लड़कियां पसंद कराई जाती थीं और रेट तय होते थे।
सरगना अनिरुद्ध ओझा खुद अपनी कार से लड़कियों को शहर के अंदर और बाहर तक पहुंचाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि गोरखपुर से लखनऊ तक लड़कियां भेजी जाती थीं। इस धंधे में नेपाल की लड़कियां भी शामिल थीं। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य सरगना समेत पांच आरोपित जेल में है।अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर DM ने अधिकारियों को चेताया, कहा- शिकायतों पर केवल आदेश देकर खानापूर्ति न करें अफसर
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा :
जिलाधिकारी के अनुमाेदन पर रामगढ़ताल थानेदार चितवन कुमार ने जिन 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है उसमें गिरोह के सरगना झंगहा के जोलहा बारी निवासी अनिरुद्ध ओझा, विकासनगर बरगदवां के प्रियांशु जायसवाल, शाहपुर के गीता वाटिका निवासी अनुराग सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहमरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड के विमल विश्वकर्मा व सूरज विश्वकर्मा, खोराबार कुसम्ही पासी टोला निवासी मुस्कान पासवान उर्फ माला, संगम चौराहा पर रहने वाली श्रेय शुक्ला, देवरिया के रामगुलाम टोला में रहने वाली नंदिनी उर्फ परी, सहजनवां के शिवपुरी कालोनी निवासी अजय सिंह, खजनी के गाजानरसिंह गांव निवासी अनुराग त्रिपाठी, गोला के हनुमानगढ़ी वार्ड में रहने वाले संजीत जायसवाल,बांसगांव के माल्हनपार में रहने वाले आकाश गुप्ता और राजघाट के हांसूपुर निवासी गौरव कसौधन का नाम शामिल है।
कब-क्या हुआ – घटनाक्रम
- 02 जनवरी: किशोरी बरामद, नेटवर्क का पहला खुलासा
- 09 जनवरी: फ्लाई इन होटल व हुक्का बार पर छापा, देह व्यापार उजागर
- 09 फरवरी: फ्लाई इन होटल की महिला कर्मचारी ने कराया मुकदमा दर्ज
- 13 जनवरी तक: नौ युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
- 10 मार्च: बाम्बे होटल का मालिक अजय सिंह गिरफ्तार
- 05 अप्रैल: साइन ग्रैंड होटल का मैनेजर आकाश गुप्ता पकड़ा गया
- 06 अप्रैल: हेवन स्पा सेंटर का मालिक गौरव कसौधन गिरफ्तार

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।