Move to Jagran APP

मुंबई पुलिस से मांगी हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नायकू के समर्थक के बारे में जानकारी Gorakhpur News

कश्मीर में सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर रियाज नायकू के समर्थक के बारे में गोरखपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस से जानकारी मांगी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 08:44 PM (IST)
मुंबई पुलिस से मांगी हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नायकू के समर्थक के बारे में जानकारी Gorakhpur News
मुंबई पुलिस से मांगी हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नायकू के समर्थक के बारे में जानकारी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कश्मीर में सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर रियाज नायकू के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले मुंबई के अहमद उस्मानी की गतिविधियों की जानकारी पुलिस जुटा रही है। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर उससे जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

loksabha election banner

आतंकी के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट

मुंबई के थाणे जिले में स्थित मुंब्रा अपार्टमेंट निवासी अहमद उस्मानी लॉकडाउन से एक सप्ताह पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में अपनी खाला के घर आया था। लॉकडाउन के चलते वह वापस मुंबई नहीं जा सका। पिछले दिनों सेना ने आतंकी सरगना रियाज नायकू को कश्मीर में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके बाद अहमद उस्मानी ने ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से हिजबुल कमांडर के समर्थन में कई पोस्ट डाले थे। एक पोस्ट के जरिये उसने वर्ग विशेष को भड़काने का भी प्रयास किया था।

10 मई को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

इस पर डुमरी निवासी धर्मेंद्र यादव ने उसकी पोस्ट के स्क्रीन शॉट के साथ आठ मई को बांसगांव थाने में तहरीर दी थी। उनकी तहरीर पर अहमद उस्मानी के खिलाफ राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल टिप्पणी करने और आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बांसगांव पुलिस ने 10 मई को उसे गिरफ्तार किया था। 11 मई को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। मुकदमे की दोनों धाराओं में सात साल से कम सजा होने की वजह से जेल से उसी दिन उसे अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले में कार्रवाई पर सवाल उठने लगे तो पुलिस ने आरोपित के संपर्कों की तलाश तेज कर दी है।

सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि अहमद उस्मानी के बारे में जानकारी के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.