विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में चेकिंग के दौरान युवक से की अभद्रता, विरोध पर पीटा; चार निलंबित

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 10:49 AM (IST)

गोरखपुर में एक युवक से अभद्रता और मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए।

  2. युवक से अभद्रता और मारपीट का आरोप।

  3. बेला कांटा क्षेत्र में गश्त के दौरान घटना।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रात में गश्त के दौरान बाइक सवार युवक से अभद्रता और मारपीट के मामले में चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। सीओ चौरी चौरा की रिपोर्ट पर एसएसपी डा. कौस्तुभ ने पिपराइच के बेला कांटा क्षेत्र में तैनात आरक्षी रामानंद तिवारी, सुधाकर, केशव बिंद और रिक्रूट अनुज को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच सीओ कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित बरवा बाबू निवासी धीरज प्लंबर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि पांच सितंबर की रात वह बाइक से घर जा रहे थे। बेला कांटा क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर बाइक रोक ली।

आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। घटना के बाद धीरज ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद उन्होंने आइजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी गई। जांच के दौरान चारों पुलिसकर्मियों की भूमिका प्रथमदृष्टया सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।