विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचायत चुनाव से पहले गोरखपुर में वोटर लिस्ट से कटे 3.19 लाख नाम, फर्जी मतदाताओं के वेरिफिकेशन की लास्ट डेट

Published: Mon, 16 Mar 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची सत्यापन का दूसरा चरण पूरा हो गया है। इस ...और पढ़ें

पंचायत की मतदाता सूची से कटे 3.19 लाख नाम।

पंचायत की मतदाता सूची से कटे 3.19 लाख नाम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के दूसरे चरण का सत्यापन कार्य सोमवार को समाप्त हो गया। इस दौरान मतदाता सूची से कुल 3.19 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

जिले को यूनिट मानकर आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची में कुल 12.37 लाख नाम चिह्नित किए थे। इन सभी का सत्यापन पूरा हो चुका है, जिसमें 1.26 लाख मतदाताओं के नाम दो या उससे अधिक पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज पाए गए।

वोटर लिस्ट से कटे 3.19 लाख नाम

इससे पूर्व पुनरीक्षण के दौरान पहले चरण में ब्लाक को यूनिट मानकर 5.16 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में करीब 1.83 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए थे। इस तरह दोनों चरणों में मिलाकर 3.19 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए।

संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान निर्वाचन आयोग ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से की थी। ऐसे मतदाताओं की सूची नाम, पिता या पति के नाम, आयु और लिंग के आधार पर तैयार की गई थी, ताकि एक ही व्यक्ति के नाम के दोहराव को चिन्हित किया जा सके।

15 अप्रैल को जारी होगी फाइनल लिस्ट

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक 17 मार्च से 13 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का अंतिम कम्प्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक निर्धारण और सूची की डाउनलोडिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

यह भी पढ़ें- SIR in UP : प्रयागराज में अब 38 लाख हो जाएंगे मतदाता, सूची से काट दिए गए हैं एएसडी वोटर्स के नाम

यह भी पढ़ें- SIR in UP : मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां का आज आखिरी दिन, जुड़वा लें नाम