Move to Jagran APP

Gorakhpur: महिला अधिकार रैली में बोले ओम प्रकाश राजभर, कहा- यूपी में पूर्ण शराब बंदी सुभासपा का मिशन

Gorakhpur News सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न रोकने के लिए उप्र में पूर्ण शराब बंदी मिशन है। इसके लिए हम आंदोलन कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Sun, 05 Feb 2023 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 07:39 PM (IST)
Gorakhpur: महिला अधिकार रैली में बोले ओम प्रकाश राजभर, कहा- यूपी में पूर्ण शराब बंदी सुभासपा का मिशन
महिला अधिकार रैली में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में पूर्ण शराब बंदी सुभासपा का मिशन

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न रोकने के लिए उप्र में पूर्ण शराब बंदी मिशन है। इसके लिए हम आंदोलन कर रहे हैं। जिस दिन प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी पहला काम हम यही करेंगे। वह रविवार को दिग्विजयनाथ पार्क में महिला हम अधिकारी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पांडिचेरी, बिहार व गुजरात में शराब बंदी हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्याे नहीं हो सकती। सरकार कहती है कि इससे आमदनी होती है। यदि ऐसा है तो जिन प्रदेशों में बंद है वहां कैसे आमदनी हो रही है।

loksabha election banner

लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की वकालत

महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर कहा कि हमारी लड़ाई आधी आबादी काे हक दिलाने के लिए है। इसके लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में पार्टी महिला सम्मेलन कर रही है। सभी मंडलों में सम्मेलन के बाद हम प्रदेश सरकार को आने वाले दिनों में आधी आबादी के लिए लोकसभा व विधानसभा में सीटें आरक्षित करने के लिए अल्टीमेटम देंगे।

आगे उन्होंने कहा कि रैली को लेकर हमारे सामने महिलाओं की तरफ से एक प्रस्ताव आया कि हमारी लड़ाई पुरुष समाज आजादी के 75 साल से यानी 26 जनवरी 1950 से लड़ रहा है। अब हमें उन पर भरोसा नहीं रहा। हमें मंच दे दो हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। आज सुभासपा ने घर में रोटी बेलने वाली महिलाओं को माइक देने का किया है। महिला अधिकार की वकालत करते हुए कहा कि जब देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, एसडीएम व दारोगा की कुर्सी और यहां तक कि फाइटर प्लेन हमारी आधी आबादी उड़ा सकती हैं तो नौकरियों में भी इनके लिए आधे आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।

शिक्षण संस्थाओं में महिलओं के लिए 50% सीटें आरक्षित करने की कि मांग

उन्होंने कहा कि जितने भी शिक्षण संस्थाएं हैं चाहे वह निजी हो या सरकार महिलाओं को पढ़ने के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर देनी चाहिए। साथ ही कॉपी-किताब, दवा, साइकिल, जूता-मोजा भी निश्शुल्क देकर बिना पैसे के पढ़ाने का कानून देश की सरकार को बनानी चाहिए। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सब महिलाओं का कल्याण करते हैं। तो उत्पीड़न कौन करता है। इसी में से लोग करते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि जब जिले के आधे थाने पर हमारी बेटियां दारोगा व सीओ बनकर आएगी तो जुल्म करने वालों को ठिकाने लगा देंगी।

विपक्षी दलों पर ली चुटकी

विपक्षी दलों पर चुटकी लेते हुए कहा कि बसपा, सपा, कांग्रेस पार्टियां सत्ता कर चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी सत्ता कर रहीं है। भाजपा के पेड़ में फल आम लग गया है। फल पकेगा और गिरेगा। इसके बाद दूसरा फल लगेगा। आने वाले दिनों में अब सुभासपा सत्ता में आएगी। अंत में उन्होंने कहा कि गोरखपुर तो झांकी है अभी पूरी लड़ाई बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.