विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर जेल से छूटते ही फिर सक्रिय हुआ बदमाश,चोरी की बाइक संग गिरफ्तार

Published: Fri, 10 Apr 2026 09:49 AM (IST)

गोरखपुर में जेल से जमानत पर छूटे कुख्यात बदमाश त्रिभुवन सिंह को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बदमाश त्रिभुवन सिंह चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार।

  2. शिक्षिका हत्या प्रयास मामले में जमानत पर छूटा था।

  3. जेल से निकलते ही फिर अपराध की राह पकड़ी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जेल से छूटते ही दोबारा अपराध की राह पर लौटे शातिर बदमाश त्रिभुवन सिंह को कैंट थाना पुलिस ने बुधवार की रात चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। लूट की कोशिश में शिक्षिका की हत्या करने के मामले में शाहपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में उसे जेल भेजा था। पिछले माह पिता की मौत होने के बाद वह ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए जमानत पर छूटा था। पूछताछ के बाद गुरुवार काे दोपहर बाद त्रिभुवन को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

कैंट पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि चिलुआताल के काजीपुर, डोहरिया निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने नौकायन रिंग रोड पर घेराबंदी कर उसे बाइ के साथ पकड़ लिया। हालांकि पूछताछ में उसने हत्या की साजिश से इनकार किया, तलाशी में उसके पास से 6250 रुपये बरामद हुए।

कब्जे से मिली बाइक को उसने पांच अप्रैल को शाहपुर क्षेत्र से चोरी की थी। उसका कहना था कि आने-जाने के लिए वाहन नहीं था, इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बरामद बाइक कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चखनी भोज छपरा गांव निवासी भानु प्रताप द्विवेदी के नाम पंजीकृत है। इस संबंध में शाहपुर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें- UP में साइबर क्राइम अधिकारी बनकर 35 लाख की ठगी में शामिल जालसाज गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश

त्रिभुवन ने बताया कि वह 10 मार्च को अपने पिता के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए जमानत पर जेल से बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर अपराध का रास्ता अपना लिया।