Move to Jagran APP

Gorakhpur News: शादी में गाना बजाने को लेकर भिड़े घराती-बराती, चाकू घोंपकर किशोर की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

Gorakhpur Murder News घटना गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के काेल्हुआ गांव में हुई। यहां शादी समारोह में गाना बजाने को लेकर घरातियों- बरातियों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि किशोर की हत्या कर दी गई।

By Pragati ChandEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 07:24 PM (IST)
Gorakhpur News: शादी में गाना बजाने को लेकर भिड़े घराती-बराती, चाकू घोंपकर किशोर की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार
चाकू घोंपकर हत्या किशोर की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण टीम। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में शादी समारोह में गाना बदलने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। जिसमें लड़की पक्ष के किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़हलगंज पुलिस ने घटना में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

prime article banner

ये है मामला: बड़हलगंज, कोल्हुआ के रहने वाले रामभजन गुप्ता की बेटी की शादी गगहा के मेहदिया गांव पवन से तय थी। शनिवार की रात में बरात आयी थी। द्वार पूजा के दौरान गाना बज रहा था। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया। इसी विवाद में चाकूबाजी भी हो गई। जिसमें कोल्हुआ गांव निवासी अख्तर और आफताब घायल हो गए। स्वजन गंभीर स्थिति में उन्हें सीएचसी बड़हलगंज ले गए जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में अख्तर की मौत हो गई। अख्तर के पिता मनौव्वर की तहरीर पर बरात पक्ष से आए गगहा के तेजपुर गांव के दो भाईयों रोहित मिश्रा और मोहित मिश्रा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म का आरोपित देवर गिरफ्तार: शाहपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित देवर नीरज सिंह निवासी गांधीपुरम कालोनी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया। आरोपित छह माह से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि महराजगंज जिले की एक महिला की शादी शाहपुर क्षेत्र में हुई थी। 20 नवंबर 2021 को महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने पति, देवर, ससुर, जेठ, जेठानी,सास आदि पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नशीला पदार्थ खिलाकर पति, देवर, जेठ और ससुर ने संबंध बनाया। जिसके बाद से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश कर रही थी।पति और अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है।

दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार: गुलरिहा पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि सरैया गांव निवासी अर्जुन निषाद के ऊपर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से किशोरी को मुक्त कराया।बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई।

बाइक चोरी के आरोपित को तीन साल बाद पकड़ा: बाइक चोरी में वांछित चल रहे आरोपित को गोरखनाथ पुलिस ने बदगदवा तिराहा से गिरफ्तार किया। आरोपित तीन साल से फरार चल रहा था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि चिलुआताल क्षेत्र के चियूटीजाम निवासी रामराज 2017 से बाइक चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था।पुलिस ने उसके साथी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK