Move to Jagran APP

Gorakhpur News: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ चला अभियान, 1189 वाहनों का कटा चलान

गोरखपुर शहर में विशेष अभियान के बावजूद बड़े पैमाने पर लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाते दिखे। आम लोगों के साथ ही कुछ पुलिस कर्मी भी बिना हेलमेट के नजर आए। वहीं सिर्फ हेलमेट के लिए एक दिन में पुलिस ने 11.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

By Pragati ChandEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 01:37 PM (IST)
Gorakhpur News: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ चला अभियान, 1189 वाहनों का कटा चलान
बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ चला अभियान। पुलिस मीडिया सेल-

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर पुलिस ने बाइक सवारों को बिना हेलमेट चलने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके लिए शहर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। बावजूद इसके बड़े पैमाने पर वाहन चालकों ने पुलिस के निर्देश को दरकिनार किया। हालांकि इसमें 1189 लोग पुलिस के शिकार भी बने और उनसे 11 लाख 89 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।

loksabha election banner

शहर में बिना हेलमेट चलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान शाहपुर थाना पुलिस ने कुछ लोगों को हेलमेट भी दिया। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर सुबह आठ बजे से ही पुलिस की चेकिंग शुरू हो गई। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले 1189 व्यक्तियों का पुलिस ने चालान किया। पुलिस ने उन्हें यह भी चेतावनी दी कि दुबारा बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर उन्हें शहर में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी ने हेलमेट पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसकी शुरुआत करा दी है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने हेलमेट की चेकिंग की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जुर्माने के बाद भी शहर में कई ऐसे लोग हैं, जो जान की सुरक्षा का सोच छोड़कर हेलमेट की अनदेखी करते हैं। इसे देखते हुए हेलमेट के बिना शहर में प्रवेश पर ही रोक लगाने का फैसला किया गया है।

पुलिस कर्मियों ने ही नहीं माना साहब का आदेश: पुलिस अधीक्षक के निर्देश की अनदेखी करने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं शामिल रहे। बड़े पैमाने पर ऐसे पुलिस कर्मी भी देखे गए जो एसपी सिटी के निर्देशों की अनदेखी करते हुए बिना हेलमेट बाइक से चलते दिखे।

पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों से भी की अपील: पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों से भी अपील की कि वह बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल न दें। पेट्रोल पंप के कैमरों की मदद से भी बिना हेलमेट वालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा।

इनका भी हुआ चालान

आरोप                                                     चालान

पार्किंग नियमों की अनदेखी                          90

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर      75

बिना सीट बेल्ट के चलने पर                         23

नंबर प्लेट पर                                            15

पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हेलमेट न लगाने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। बुधवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। शहर में बिना हेलमेट अब बाइक सवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.